हमारे भारत में हम जो भी भारतीय व्यंजन खाते है उन सबमें शिमला मिर्च का उपयोग किया जाता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता हैं। इसका इस्तेमाल करके आप कई बीमारी से दूर भी रह सकते हैं। आपको बता दें कि शिमला मिर्च विटामिन से भरा होता है। आइये जानते है कि शिमला मिर्च के क्या होते है फायदे।
हरी सब्जियां हमारे शरीर के लिए होती है लाभकारी
जैसा कि हम सभी जानते है हरी सब्जियां हमारे शरीर के लिए खाना जरूरी होता है। वे हमें न केवल पोषक तत्व प्रदान करने का काम करती हैं बल्कि वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ के लिए लाभकारी होती है। इन सबमें शिमला मिर्च भी बहुत लाभकारी माना जाता है।
पाया जाता है कैप्साइसिन
क्या आप ये जानते है कि शिमला मिर्च में कैप्साइसिन पाया जाता है। जो त्वचा से रीढ़ की हड्डी तक दर्द के संचरण से छुटकारा दिलाता है।यही कारण है कि शिमला मिर्च का सेवन दर्द कम करने में मददगार होता है।
ब्लडप्रेशर को भी करता है नियंत्रित
बता दे कि शिमला मिर्च का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और सामान्य से अधिक कैलोरी बर्न होती है। शिमला मिर्च ब्लड प्रेशर को नियंत्रित में बनाए रखता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता हैं।
शिमला मिर्च में पाया जाता है विटामिन ए
वहीं, शिमला मिर्च पिंपल्स को रोकने में मददगार साबित होता है। जिसमें विटामिन ए पाया जाता है। जो आंखों के लिए फायदेमंद होता हैं और यह आंखों की बीमारियों को रोकता है।
खास बात
हमारे यहां भारतीय व्यंजन में शिमला मिर्च का उपयोग हर प्रकार से किया जाता है। चाहे व फास्ट फूड हो या फिर और कुछ हो, सभी चीजों में इसका उपयोग किया जाता है। जो एक प्रकार से फायदेमंद और लाभकारी भी होता है। जो दो से तीन रंगो में पाया जाता है।


