हरे, लाल और पीले रंग के ‘शिमला मिर्च’ जीतने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही मानव शरीर के लिए फायदेमंद भी हैं। इनमें विटामिन सी, ए और बीटा कैरोटिन होता है जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ‘शिमला मिर्च’ को हम कई तरीकों से इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग इसकी सब्जियां बनाते है, कुछ इसे सब्ज़ी के तरह नूडल्स में डालते हैं। इसे सलाद को सजाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ये हमारे व्यंजन का स्वाद दो गुना कर देता है। इसकी क्रनचिनेस और रंग को बरकरार रखने के लिए इसे कितने तापमान में पकाना चाहिए, आइए जानते हैं।
स्टर फ्राई
किसी भी पकवान में इसका हल्का कच्चापन व क्रंच स्वाद खाने में अच्छा लगता है। इसके लिए इसे ज़्यादा तापमान में नहीं पकाना चाहिए। ज़्यादा पकी हुई ‘शिमला मिर्च’ ना देखने में अच्छी लगती है ना खाने में। फ्राई पैन में ऑलिव ऑयल गर्म कर, उसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालें और तेज़ आंच पर भून लें। स्टर फ्राइड शिमला मिर्च नूडल्स, पुलाव और सूप में उपयोग किया जा सकता है।
ग्रिल्ड मिर्च
इसे गैस या ग्रिल पैन पर दो से चार मिनट तक हल्का सा ग्रिल कर लें। इसके बाद इसमें एक टी स्पून ऑलिव ऑयल डालें। कई लोग ग्रिल करने से पहले भी तेल लगा देते हैं, जिससे कि मिर्च का रंग बरकरार रहता है। ग्रिल शिमला मिर्च को आप वेजेटेरियन पुलाव या दूसरी सब्ज़ियों में मिलाकर सर्व कर सकते हैं।
सूप में डालने वाली शिमला मिर्च को ऐसे पकाएं
माइक्रोवेव में पकाने के लिए इसे माइक्रोवेव सेफ लिड बोल या प्लेट में थोड़ा पानी डालकर एक प्लास्टिक रैप से कवर करके लगभग 2-3 मिनट तक के लिए पकने को रख दें। माइक्रोवेव में पकी हुई शिमला मिर्च को सूप और सैलेड में डालकर खाया जा सकता है।
ऐसे बढ़ाएं बिरयानी के ज़ायके को
सब से शिमला मिर्च के छोटे छोटे क्यूब्स में काट लें। फिर फ्राई पैन में ऑलिव ऑयल डाल कर उसमें कटे हुए क्यूब्स डाल कर चला लें। इसके बाद इसमें हल्का सा नमक और काली मिर्च पाउडर सॉते कर लें। सॉते की हुई मिर्च को पुलाव, बिरयानी या सब्ज़ियों में मिला कर खाने का ज़्याका बढ़ाया जा सकता है।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.