बहुत जल्द कम बजट में लॉन्च होगा Realme 8i और Realme 8s

बहुत जल्द कम बजट में लॉन्च होगा Realme 8i और Realme 8s

जैसा कि हम सभी जानते है आज का युग टेक्नोलॉजी का युग चल रहा है। तो ऐसे में सभी कंपनियां अपने-अपने प्रयासों के चलते एक से बढ़कर एक मोबाइल बाजार में उतारने में लगी हुई है। वहीं, रियलमी कंपनी बहुत जल्द दो नए स्मार्टफोन Realme 8i और Realme 8s पर काम कर रही है। जिन्हें बहुत जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

दाई ओर दिया जाएगा रियर कैमरा सेटअप

रियलमी 8आई को प्लॉस्टिक बॉडी पर पेश किया जाएगा जो पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करेगा। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया जाएगा। सेल्फी कैमरे से लैस यह होल स्क्रीन के उपरी ओर बाईं तरफ दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप लगा है तथा फिंगरप्रिंट सेंसर साईड पैनल पर दिया गया है।

इतने इंच की रहेगी स्क्रीन

वहीं, Realme 8i को लेकर यह कहा गया है कि यह स्मार्टफोन में 6.59 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले मिल सकता है। जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगा। आपको बता दें कि Realme 8i एंडरॉयड 11 आधारित रियलमी यूआई पर लॉन्च किया जाएगा। जो 2.05 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर (two Cortex-A76 cores + six Cortex-A55 cores) प्रोसेसर के साथ MediaTek Helio G96 चिपसेट पर दौड़ेगा।

इसलिए बन जाएगा दुनिया का पहला स्मार्टफोन

हालांकि, अभी तक कोई भी मोबाइल फोन इस मीडियाटेक चिपसेट पर नहीं उतारा गया है। ऐसे में Realme 8i हीलियो जी96 चिपसेट पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बन जाएगा। जानकारी के अनुसार यह मोबाइल फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो यूएसएस 2.2 तकनीक वाली 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट कर सकेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी57 एमसी2 जीपीयू दिया जा सकता है।

इतने एमएच की रहेगी बैटरी

वहीं, इस फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर भी दिया जा सकता है। जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए Realme 8i में 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है।

Summary
बहुत जल्द कम बजट में लॉन्च होगा Realme 8i और Realme 8s
Article Name
बहुत जल्द कम बजट में लॉन्च होगा Realme 8i और Realme 8s
Description
जैसा कि हम सभी जानते है आज का युग टेक्नोलॉजी का युग चल रहा है। तो ऐसे में सभी कंपनियां अपने-अपने प्रयासों के चलते एक से बढ़कर एक मोबाइल बाजार में उतारने में लगी हुई है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER