Realme ने अपने 5G फ़ोन को किया टीज़, जाने कब होगा लांच

Realme X 50 5G

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme जल्द ही अपने 5G स्मार्टफोन  को लांच कर सकता है.  कंपनी के CEO माधव सेठ ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस स्मार्टफोन के पोस्टर को शेयर किया है।इस पोस्टर में “So Good” की जगह पर “5o Good” पोस्ट किया है। बता दे  कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन का नाम Realme X 50 5G हो सकता है। हालांकि, इस पोस्ट में स्मार्टफोन के नाम को तो नहीं बताया गया है लेकिन पोस्टर पर 5o और X के साइन से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी अपने X सीरीज के तहत 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। चलिए आपको इस Realme X50 5G के बारे में कुछ और जानकारी बता दे.

 

Realme X 50 5G

 

 

Realme X 50 5G Features  

रेआलमी के आने वाले इस 5G  फ़ोन के फीचर्स की बात  करे तो सामने आयी जानकारी के अनुसार, इसमें 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दी जा सकती है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है।

वहीं, अगर प्रोसेसर की बात की जाये तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी इसके दो वेरिएंट 6GB और 8GB में पेश कर सकती है। फोन के स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो इसे 128GB और 256GB में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को एंड्रॉइड 10 पर आधारित Realme UI का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कैमरे की बात की जाये तो Realme X 50 5G में इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जा सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है।  वही सेल्फी के लिए ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है।  साथ में  8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 30W की VOOC फ्लैश चार्जिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

आपको बता दे की अभी Realme X 5o 5G  फ़ोन के लांच डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. हालांकि रेआलमी X सीरीज के तहत पिछले दिनों ही चीन में Realme X50 को लॉन्च किया गया है। ऐसे में कयास है की इसके 5G वेरिएंट को इस साल यूजर्स के लिए लॉन्च कर सकती है।

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
Realme ने अपने Realme X 50 5G फ़ोन को किया टीज़-Youth Express
Article Name
Realme ने अपने Realme X 50 5G फ़ोन को किया टीज़-Youth Express
Description
Realme जल्द ही अपने 5G स्मार्टफोन  को लांच कर सकता है.कंपनी के CEO माधव सेठ ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस Realme X 50 5G स्मार्टफोन के पोस्टर को शेयर किया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER