बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन कलाकार मशहूर हुए राजपाल यादव यह कहते है कि वह खुद को ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए परफेक्ट नहीं मानते हैं। आपको बता दें कि अभी हाल ही में राजपाल ने बातचीत में उन्होंने ओटीटी पर परोसी जाने वाली ‘गंदी भाषा’ पर नाराजगी जताई है।उन्होंने कहा कि ओटीटी का इस समय काफी ज्यादा ट्रेंड चल रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें फिट हो सकता हूं। कहा कि कुछ सालों से जिस तरह की वेब सीरीज प्लेटफार्म पर आ रही हैं, मैं उनसे बिल्कुल भी रिलेट नहीं करता।
राजपाल ने कही ये बात
राजपाल ने कहा कि मुझे गाली देना पसंद नहीं, लेकिन इन दिनों वेब सीरीज में ऐसा ही सबकुछ चल रहा है। मुझे बिना गालियों के ही तालियां मिली हैं अपने काम के लिए। मैं वो चीजें करना कभी नहीं करता जिन्हें मैं रियल लाइफ में पसंद नहीं करता। मैं गलत बातें बोलकर कमाई नहीं करना चाहता और शुक्र है कि ऐसा मैं नहीं करता। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि दो दशक के बाद भी लोग मुझे देखकर बिल्कुल भी बोर नहीं हुए हैं। मैं इसका पूरा क्रेडिट फैंस को देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे अंदर के एक्टर को जिंदा जगाए रखा।
इस वर्ष से करियर की हुई थी शुरूआत
आपको बता दें कि राजपाल ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म ‘दिल क्या करे’ से की थी। फिर इसके बाद रामगोपाल वर्मा ने उन्हें फिल्म ‘जंगल’ में नेगेटिव रोल का ऑफर दे दिया। इस रोल ने उनकी किस्मत ही एकदम से पलट कर रख दी। उन्होंने ‘कंपनी’ भी की, लेकिन कॉमेडी फिल्मों ने उन्हें नई पहचान दिलाई। वे 22 साल के करियर में कई तरह की भूमिकाएं कर चुके हैं। राजपाल अपनी कई फिल्मों के सीक्वल में इस समय काम कर रहे हैं जिसमें कुली नंबर 1, हंगामा 2 और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्में लगी हुई है।



