प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट की कुछ तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट की कुछ तस्वीरें

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अभी नहीं बल्कि शुरू से ही लोगों के पसंदीदा कपल्स में से एक माने जाते हैं।जहां अक्सर उनकी फोटोज सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति निक जोनस के साथ कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की है। जहां फोटो में ​प्रियंका रेड कलर की बिकिनी में बीच पर लेटी हुई दिख रही है। उनकी हॉटनेस को देख पति निक क्लीन बोल्ड हो गए हैं।

फोटो पोस्ट करते हुए कमेंट में लिखा ये

वहीं, प्रियंका ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, स्नैक्स यानी नाश्ता। प्रियंका के इस मजाकिया कमेंट के फैंस खूब लुत्फ उठा रहे है। एक्ट्रेस के चाहने वाले उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वह निक जोनस की पसंदीदा स्नैक हैं। वहीं, इस तस्वीर को देख परिणीति चोपड़ा भी अपने जीजू की टांग ​खींचने में पीछे नहीं हट रही है।

परिणिति ने भी किया कमेंट

हालांकि, परिणाति ने तस्वीर पर कमेंट में लिखा कि, जीज, मिमि। ये क्या हो रहा है। इंस्टाग्राम पर परिवार भी है। आंखे बंदकर लाइक और हिट बटन दबाने की कोशिश करती हूं। परिणीति के इस मजेदार कमेंट से फैंस का जोश और बढ़ गया है। वह भी कपल की इस फोटो में जमकर कमेंट बरसा रहे है।

दोनों अक्सर पोस्ट करते रहते है तस्वीरें

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा फोटो में बि​किनी में समुद्र के किनारे लेटी हुई नजर आ रही हैं और वो सन बॉथ को इंजॉय कर रही हैं। वहीं, उनके पति निक जोनस उन पर छुरी काटे से काटते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का ये लवी-डवी मोमेंट लोगों को खूब भा रहा है। वहीं, इससे पहले प्रियंका और निक अक्सर एक दूसरे के साथ हॉट और कोजी तस्वीरें अक्सर पोस्ट करते रहते हैं। जहां कभी वो आपस में किस करते हैं तो कभी वीडियो के बहाने मस्ती करते नजर आते हैं। उनका ये दिलकश अंदाज हर किसी को खूब पसंद आता है।

Summary
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट की कुछ तस्वीरें
Article Name
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट की कुछ तस्वीरें
Description
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अभी नहीं बल्कि शुरू से ही लोगों के पसंदीदा कपल्स में से एक माने जाते हैं।जहां अक्सर उनकी फोटोज सोशल मीडिया में छाई रहती हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER