400 से ज्यादा लोगों को नहीं कर सकेंगे एक दिन में फॉलो: ट्विटर

ट्विटर

स्पैम भेजने वालों पर लगाम कसने के के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने सोमवार को फैसला लिया कि कोई भी यूजर अब एक दिन में 400 से ज्यादा नए हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकेगा|ट्वीटर कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब कोई भी यूजर एक दिन में 400 से ज्यादा हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकता है| यह संख्या पहले 1000 थी|

15 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट ‘टिकटॉक’ एप के खिलाफ दाखिल अर्ज़ी पर

ट्विटर की संरक्षा टीम ने ट्वीट किया है की , ‘‘फॉलो, अनफॉलो, फॉलो, अनफॉलो। कौन करता है ऐसा? स्पैमर्स (स्पैम संदेश भेजने वाले)।’’ टीम ने लिखा है की , इसलिए हम एक दिन में फॉलो किए जाने वाले हैंल्डस की संख्या को 1000 से घटाकर 400 कर रहे हैं। आप चिंता ना करें। आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। गौरतलब है कि ट्विटर की नीतियां स्पैम भेजने को प्रतिबंधित करती हैं।

ट्विटर

हालांकि  इससे पहले ट्विटर की एक पॉलिसी 10 सितंबर 2018 से लागू हुई थी जिसमें ट्वीट करने, रीट्वीट करने, लाइक्स, फॉलो और डायरेक्ट मैसेज करने की एक सीमा तय की गई थी। पुराने नियम के मुताबिक 3 घंटे में सिर्फ 300 ट्वीट और रीट्वीट किए जा सकते थे। इसके अलावा 24 घंटे में आप सिर्फ 1000 ट्वीट को लाइक कर सकते थे और 1000 लोगों को फॉलो। साथ ही 24 घंटे में आप 15,000 लोगों को डायरेक्ट मैसेज भेज सकते थे।

 

Huawei P30 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 32MP का सेल्फी कैमरा

नुकसान किसको होगा ?

अब सवाल ये है की किसको ट्विटर की इस नयी पालिसी से नुक्सान होगा, तो आपको बता दे की ट्विटर की इस नई पॉलिसी से उन सेलिब्रिटीज को बड़ा नुकसान होगा जिनके फॉलोअर्स अकाउंट बनने के 24 घंटे के भीतर लाखों हो जाते हैं और हजारों बार उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हैं। हालांकि इस पॉलिसी से फर्जी खबरों के प्रचार-प्रसार पर रोक जरूर लगेगी।

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
400 से ज्यादा लोगों को नहीं कर सकेंगे एक दिन में  फॉलो: ट्विटर-Youth Express
Article Name
400 से ज्यादा लोगों को नहीं कर सकेंगे एक दिन में फॉलो: ट्विटर-Youth Express
Description
ट्विटर ने सोमवार को फैसला लिया कि कोई भी यूजर अब एक दिन में 400 से ज्यादा नए हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकेगा| होगा सेलिब्रिटीज को बड़ा नुकसान |
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

One thought on “400 से ज्यादा लोगों को नहीं कर सकेंगे एक दिन में फॉलो: ट्विटर

  1. Edgar April 9, 2019 at 10:21 PM

    Thanks in support of sharing such a good thought,
    piece of writing iss fastidious, thats why i have read it completely http://bozenkazdabrowki.pl/?p=106

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER