राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Ranking) पर आधारित देश के टॉप कॉलेज और यूनिवर्सिटी की रैंकिंग जारी की है| अलग-अलग कैटेगरी वाइज राष्ट्रपति ने में शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की है|
रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास को पहला स्थान प्राप्त हुआ है| जबकि कालेज कैटेगरी में पहले स्थान पर दिल्ली का मिरांडा हाउस है| तो चलिए बता दे की अलग अलग कैटेगरी में किसे कौन सा स्थान मिला है|
NIRF Ranking नाम की सरकारी संस्था उच्च शिक्षा संस्थाओं की उनके प्रदर्शन के आधार पर हर साल देश में उनकी रैंकिंग तय करता है|2016 से हर साल रैंकिंग कॉलेजों को NIRF Ranking की ओर से दी जाती है|
सबसे महत्वपूर्ण कैटेगरी है- ओवर आल कैटेगरी| इस कैटेगरी में आईआईटी मद्रास प्रथम स्थान पे है| दूसरे स्थान पर है इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस, बेंगलुरु| तीसरे स्थान पर है आईआईटी दिल्ली|
What to do after your college is over?
कौन सा कॉलेज NIRF Ranking में किस कैटेगरी में रहा अव्वल ?
- आर्किटेक्चर कैटेगरी में
प्रथम स्थान पर रहा आईआईटी, खड़गपुर का , दूसरे स्थान पर आईआईटी, रुड़की और तीसरे स्थान पर आईआईटी,कालीकट|
प्राइवेट संस्थानों में ARIIA रैंकिंग में प्रथम है- वेल्लोर इंस्टिट्यूट आफ टेक्नॉलोजी, वेल्लोर|
- यूनिवर्सिटी कैटेगरी में
प्रथम स्थान पर है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु, दूसरे स्थान पर है जेएनयू नई दिल्ली, तीसरे स्थान पर है बीएचयू, वाराणसी|
- इंजीनियरिंग कैटेगरी में
प्रथम स्थान पर है आईआईटी, मद्रास ने मारी बाज़ी| दूसरे स्थान पर है आईआईटी, दिल्ली और तीसरे स्थान पर है आईआईटी, मुंबई|
- कालेज कैटेगरी में
प्रथम स्थान पर रहा दिल्ली का मिरांडा हाउस, दूसरे स्थान पर दिल्ली का हिंदू कॉलेज और तीसरे स्थान पर रहा चेन्नई का प्रेसिडेंसी कॉलेज|
- फार्मेसी कैटेगरी में
इस श्रेणी में प्रथम स्थान पर रहा नई दिल्ली का जामिया हमदर्द| दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी और तीसरे स्थान पर मोहाली का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च|
- मैनेजमेंट केटेगरी के अंतर्गत
इसमें प्रथम स्थान पर रही आईआईएम, बेंगलुरु, दूसरे स्थान पर रहा आईआईएम, अहमदाबाद और तीसरे स्थान पर रहा आईआईएम, कोलकाता|
- लॉ कैटेगरी में
इस श्रेणी प्रथम स्थान बेंगलुरु का नेशनल लॉ स्कूल आफ इंडिया यूनिवर्सिटी को प्राप्त हुआ | दूसरे स्थान पर दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और तीसरे स्थान हैदराबाद की नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ को मिला|
- मेडिकल केटेगरी में
प्रथम स्थान पर दिल्ली का एम्स रहा| दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ का पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च और तीसरे स्थान पर रहा वेल्लोर का क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज रहा|
पहली बार इस साल अटल रैंकिंग आफ इंस्टिट्यूशन ऑन इनोवेशन एचीवमेंट के अंतर्गत ARIIA रैंकिंग की घोषणा की गई है| जिसमे की आईआईटी मद्रास ने प्रथम रैंकिंग प्राप्त की है|
करियर से जुड़ी खबर Youth Express पर।


