Huawei P30 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 32MP का सेल्फी कैमरा

Huawei P30 Lite

नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Huawei P30 Lite को आज 9 अप्रैल को लॉन्च किया गया है । बता दे  कि इस हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में बीते महीने पेश किया  पेश किया जा चूका था  इससे पहले Huawei P30 Pro और Huawei P30 लॉन्च हुए थे। अहम् खासियत ये है की  Huawei P30 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 3,340 एमएएच बैटरी और 6.15 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है। चलिए  दे की Huawei P30 Lite के फीचर और प्राइज की है|Huawei P30 Lite

 

Mobile Premier League: An App which pays you for playing games

Huawei P30 Lite के फीचर

हुवावे पी30 लाइट फोन Android 9.0 Pie पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 (EMUI 9.0.1) पर चलता है। फोन में 6.15 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2312 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ वाटड्रॉप नॉच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग  काम के लिए Huawei हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए माली-जी51 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

Huawei P30 Lite में 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिससे की आप फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव कर सकते है|  स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से  256 जीबी तक बढ़ा भी सकते है । कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक दिया गया है।फ़ोन में  एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर का उपयोग किया गया  हैं।  फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।लॉग लाइफ बैटरी के लिए 3,340 एमएएच की बैटरी दी गई है।

सबसे आकर्षित करने वाली बात कहे तो इसका कमरा है, Huawei P30 Lite में तीन रियर कैमरे हैं, 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जो अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आता है और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए P30 Lite में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है|

iPhone XR की कीमत में गिरावट-पढ़े पूरी खबर

क्या है कीमत?

हुवावे पी30 लाइट की  शुरुआती कीमत 19,990 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के है। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 22,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन मिडनाइट ब्लैक और पीकॉक ब्लू कलर रंग में उपलब्ध होगा।  हैंडसेट अमेज़न इंडिया और क्रोमा में उपलब्ध होगा।  प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए 25 अप्रैल को उपलब्ध करा दिया जाएगा। आम यूज़र्स इसे 26 अप्रैल से खरीद पाएंगे। क्रोमा में इसे मई में उपलब्ध कराया जाएगा।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
Huawei P30 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 32MP का सेल्फी कैमरा-Youth Express
Article Name
Huawei P30 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 32MP का सेल्फी कैमरा-Youth Express
Description
नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Huawei P30 Lite को आज 9 अप्रैल को लॉन्च किया गया है । P30 Lite में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER