ये 3 बड़े सेलिब्रिटी कपिल शर्मा के शो में आने से कर चुके है इंकार

ये 3 बड़े सेलिब्रिटी

वैसे तो कपिल शर्मा के शो में आने के लिए हर सेलिब्रिटी काफी उत्साहित रहता है। खास करके जब किसी फिल्म का प्रमोशन करने की बात आती है, तब हर एक्टर और एक्ट्रेस को कपिल शर्मा के शो की याद जरूर आती है। मगर कुछ सेलिब्रिटी ऐसे भी है जो कपिल के शो में आने से इंकार कर चुके है। बता दे कि ये 3 बड़े सेलिब्रिटी कपिल शर्मा के शो में आने से मना कर चुके है। इनमे से दो सेलिब्रिटी तो क्रिकेटर है और तीसरे सेलिब्रिटी बॉलीवुड के सुपरस्टार है। तो चलिए अब आपको इन तीनो सेलिब्रिटी से रूबरू करवाते है।

ये 3 बड़े सेलिब्रिटी कपिल के शो में आने से कर चुके है इंकार..

1. सचिन तेंदुलकर.. सबसे पहले हम यहाँ क्रिकेट के भगवान् कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बात करते है। बता दे कि कपिल शर्मा कई बार सचिन जी को अपने शो में आने का न्यौता दे चुके है। मगर वह एक बार भी उनके शो पर नहीं आएं। यहाँ तक कि जब सचिन तेंदुलकर के जीवन पर आधारित फिल्म सचिन ए बिलियन ड्रीम्स का प्रमोशन करने की बात आई, तब भी कपिल ने खुद उन्हें आमंत्रण भेजा था। हालांकि कपिल के इतना कहने के बाद भी वह शो पर नहीं पहुँच पाएं।

ये 3 बड़े सेलिब्रिटी

2. महेंद्र सिंह धोनी.. अब ये तो सब को मालूम ही है कि धोनी के जीवन पर एक फिल्म बनाई गई थी। जिसका नाम महेंद्र सिंह धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी है। दरअसल इस फिल्म का प्रमोशन करने की पूरी जिम्मेदारी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पर थी। हालांकि फिल्म के प्रचार के लिए धोनी भी उनसे अक्सर मिलते रहते थे। मगर जब कपिल ने फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्हें शो पर बुलाया, तब उन्होंने व्यस्त कार्यक्रम के चलते शो में आने से मना कर दिया।

ये 3 बड़े सेलिब्रिटी

3. सुपरस्टार रजनीकांत.. बता दे कि रजनीकांत जी को केवल साउथ फिल्मो का ही नहीं बल्कि बॉलीवुड का भी सुपरस्टार माना जाता है। गौरतलब है कि एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा ने रजनीकांत जी को अपने शो में आने का न्यौता दिया था, लेकिन खराब सेहत के कारण वह शो पर पहुँच नहीं पाएं। हालांकि बाद में रजनीकांत जी ने खुद भी यह साफ कर दिया था कि उनकी तबियत खराब थी, जिसके कारण वह शो पर नहीं जा पाएं।

ये 3 बड़े सेलिब्रिटी

यानि ये 3 बड़े सेलिब्रिटी किसी न किसी वजह से कपिल के शो में आने से साफ साफ मना कर चुके है।

Summary
ये 3 बड़े सेलिब्रिटी कपिल शर्मा के शो में आने से कर चुके है इंकार  Youth Express
Article Name
ये 3 बड़े सेलिब्रिटी कपिल शर्मा के शो में आने से कर चुके है इंकार Youth Express
Description
वैसे तो कपिल शर्मा के शो में आने के लिए हर सेलिब्रिटी काफी उत्साहित रहता है। खास करके जब किसी फिल्म का प्रमोशन करने की बात आती है, तब हर एक्टर और एक्ट्रेस को कपिल शर्मा के शो की याद जरूर आती है। मगर कुछ सेलिब्रिटी ऐसे भी है जो कपिल के शो में आने से इंकार कर चुके है। बता दे कि ये 3 बड़े सेलिब्रिटी कपिल शर्मा के शो में आने से मना कर चुके है। इनमे से दो सेलिब्रिटी तो क्रिकेटर है और तीसरे सेलिब्रिटी बॉलीवुड के सुपरस्टार है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER