हुवावे कंपनी ने अपने स्मार्टफोन Honor 20 Lite को चीनी मार्केट में लांच कर दिया है. यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा, किरीन 710एफ प्रोसेसर, फुल-एचडी OLED डिस्प्ले और 4000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया गया है। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी उपलब्ध कराया गया है। यह फोन अपने ग्लोबल वेरिएंट से काफी अलग है। उदाहरण के तौर पर Honor 20 Lite का ग्लोबल वेरिएंट रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दी गई है। जबकि चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। चलिए आपको इसके फुल स्पेसिफिकेशन बता दे –
Honor 20 Lite कि कीमत और स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने अपने इस फ़ोन को चार वेरिएंट में लांच किया है. इन चारो वेरिएंट के कीमत इस प्रकार है. इस फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1399 चीनी युआन यानी करीब 14,000 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1499 चीनी युआन यानी करीब 15,000 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1699 चीनी युआन यानी करीब 17,000 रुपये है। इसके अलावा 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1899 चीनी युआन यानी करीब 19,000 रुपये है। इसे मैजिक नाइट ब्लैक, ब्लू वॉटर जेड और आइसलैंडिक फैन्टसी कलर में पेश किया गया है। चीन में इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी हैं और 25 अक्टूबर से इसकी सेल शुरू की जाएगी।
फीचर्स
अगर हम इसके फीचर्स की बात करे तो यह फोन एंड्रॉइड 9 पर आधारित EMUI 9.1.1 पर काम करता है। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। यह फोन किरीन 710एफ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है. मिक्रोकार्ड सपोर्ट के साथ इसमें 128 GB स्टोरेज भी दी गयी है.
वही अगर इसके कैमरे की बात करे तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.8 है। इसका दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं, इसका फ्रंट सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10C/2A चार्जर के साथ आती है।
कनेक्टिविटी के लिए Honor 20 Lite में 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल-बैंड वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ v5, GPS/AGPS, USB OTG समेत कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं.
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर.


