हाल ही में बिग बॉस के घर में नए साल का जश्न मनाया गया। इस जश्न में शामिल होने के लिए कलर्स टीवी के अन्य शो के कई जाने-माने सितारे आये जिसमें नागिन सीरियल की नयनतारा यानी जैस्मिन भसीन भी शामिल थीं जो सिद्धा्र्थ शुक्ला की काफी अच्छी दोस्त हैं। वो सिद्धार्थ के साथ टीवी सीरियल दिल से दिल तक में भी नज़र आई थीं। ये वही शो है जिससे सिद्धार्थ और रश्मि का विवाद शुरू हुआ था और अब तक चल रहा है। जैस्मिन को इस बात के लिए ट्रोल किया जा रहा है कि उन्होनें सिद्धार्थ के कान भरे थे रश्मि को लेकर।

जैस्मिन को दिया फ्लॉप एक्ट्रेस का टैग
इसके जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं, मैनें कभी भी उसको गलत नहीं बोला है। बस उसके बोलने का जवाब दिया है। बिग बॉस में जैस्मिन द्वारा सिद्धार्थ को मिले समर्थन से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स नाराज़ हैं और वो लगातार जैस्मिन की ट्रोलिंग कर रहे हैं। कुछ ने तो उन्हें फ्लॉप एक्ट्रेस तक का टैग दे दिया है। वहीं कुछ लोग इस बात से खुश है कि जैस्मिन सिद्धार्थ की सच्ची दोस्त हैं और उन्हें सही सलाह दे रही हैं।
आपको बता दें, हाल ही में बिग बॉस के घर से एक बार फिर शेफाली बग्गा एलिमिनेट हो गयी हैं। आखिर दो जिन्हें सबसे कम वोट्स मिले ते उनमें शेफाली बग्गा और मधुरिमा तुलीका नाम था जिसके बाद घरवालों में आपसी सहमती से शेफाली बग्गा को शो से बाहर कर दिया।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

