अक्षय कुमार की फिल्म में काम कर चुकी है मधुरिमा तुली, इन दो फिल्मों में आई थी नजर

अक्षय कुमार की फिल्म

टीवी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली ने हाल ही में बिग बॉस के घर में एंट्री की है। हालांकि उन्होंने गेम खेलने के लिए एंट्री ली है या अपने एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से वह घर में आई है, ये हम नहीं कह सकते। मगर हम इतना जरूर बता सकते है कि बिग बॉस की यह खूबसूरत कंटेस्टेंट अक्षय कुमार की फिल्म में जरूर काम कर चुकी है। हो सकता है कि आपको याद न हो कि वह किस फिल्म में अक्षय के साथ नजर आई थी। तो ऐसे में हम आपको उन दो फिल्मों के बारे में बता देते है, जिसमें मधुरिमा ने अभिनय किया था।

अक्षय कुमार की फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म में काम कर चुकी है मधुरिमा तुली..

आपको जान कर हैरानी होगी कि मधुरिमा फिल्म बेबी में काम कर चुकी है। इसके इलावा वह फिल्म नाम शबाना का हिस्सा भी रह चुकी है। अगर हम बेबी फिल्म की बात करे तो यह फिल्म चार साल पहले आई थी। जिसमें मधुरिमा ने अजय सिंह राजपूत यानि अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। हालांकि नाम शबाना फिल्म में उनका किरदार ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन दमदार जरूर था। अब ये बात अलग है कि दो प्रसिद्ध और हिट फिल्म करने के बाद भी वह बॉलीवुड में लम्बे समय तक नहीं टिक पाई और टीवी की दुनिया में वापिस आ गई।

जी हां बिग बॉस में आने से पहले मधुरिमा ने नच बलिए में भी हिस्सा लिया था। इसके साथ ही उन्होंने कुमकुम भाग्य में तनु का किरदार भी निभाया था और चंद्रकांता में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो टीवी और फिल्मो की दुनिया में इतना काम करने के बाद वह बिग बॉस के घर तक पहुंची है। फ़िलहाल हम तो यही कहेंगे कि अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में मधुरिमा का किरदार सच में काबिल के तारीफ था। दोस्तों आपको मधुरिमा तुली कैसी लगती है, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

Summary
अक्षय कुमार की फिल्म में काम कर चुकी है मधुरिमा तुली, इन दो फिल्मों में आई थी नजर  Youth Express
Article Name
अक्षय कुमार की फिल्म में काम कर चुकी है मधुरिमा तुली, इन दो फिल्मों में आई थी नजर Youth Express
Description
टीवी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली ने हाल ही में बिग बॉस के घर में एंट्री की है। हालांकि उन्होंने गेम खेलने के लिए एंट्री ली है या अपने एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से वह घर में आई है, ये हम नहीं कह सकते। मगर हम इतना जरूर बता सकते है कि बिग बॉस की यह खूबसूरत कंटेस्टेंट अक्षय कुमार की फिल्म में जरूर काम कर चुकी है। हो सकता है कि आपको याद न हो कि वह किस फिल्म में अक्षय के साथ नजर आई थी। तो ऐसे में हम आपको उन दो फिल्मों के बारे में बता देते है, जिसमें मधुरिमा ने अभिनय किया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER