इस टीवी एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड को लेकर कहीं ये बात

एक्स

टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने पहली बार अपने एक्स हसबैंड राकेश बापत को लेकर खुलकर बात की है। उन्होनें टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कई बातों से पर्दा उठाया है। रिद्धि ने बताया है कि राकेश बापत से अलग होने का फैसला आसान नहीं था। वो कहती हैं, हम सात साल तक शादी के बंधन में रहे। हमने साथ में घर भी बनाया और साथ में जिए भी।

आपको याद दिला दें, इसी साल फरवरी में रिद्धि डोगरा और राकेश बापत ने अलग होने का निर्णय लिया था। उस समय राकेश बापत ने बताया था कि दोनों ने आपसी सहमति के बाद ही अलग होने का फैसला लिया है। अब रिद्धि डोगरा ने भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बोला है। उनकी माने तो दोनों ने ये रिश्ते पॉसिटिव नोट पर खत्म किया था। उनकी नजरों में राकेश बापत आज भी उनके अच्छे दोस्त हैं। वो कहती हैं, “मैं और राकेश हमेशा अच्छे दोस्त रहेगें। राकेश जब चाहे मेरे घर पर आ सकते हैं। मैं उनका खुश होकर स्वागत करूंगी”।

रिद्धि ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वो राकेश बापत से अलग होने के बाद स्पिरिचुअल ट्रिप पर चली गईं थीं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रिद्धि डोगरा वो अपना सा और कयामत की रात जैसे शोज में दिख चुकी हैं। वहीं रिद्धि के एक्स हसबैंड और एक्टर राकेश बापत भी बहू हमारी रजनीकांत और तू आशिकी जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं।

शो मर्याद से शुरु हुई थी इनकी लव स्टोरी

एक्सआपको बता दें कि इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी, स्टार प्लस के शो मर्यादा से। इस शो में दोनों ही लीड एक्टर के तौर पर नज़र आएं थे। शो के चलते इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और इन्होनें शो के दौरान ही शादी भी कर ली थी।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
इस टीवी एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड को लेकर कहीं ये बात - Youth Express
Article Name
इस टीवी एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड को लेकर कहीं ये बात - Youth Express
Description
टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने पहली बार अपने एक्स हसबैंड राकेश बापत को लेकर खुलकर बात की है। उन्होनें टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कई बातों से
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER