जीमेल के इन टॉप फाइव सीक्रेट फीचर्स को ज़रूर सीखें, बन जाएं प्रो यूजर

जीमेल

ऑफिस, स्कूल व बिजनेस जैसे हर वर्ग में काम आने वाला जीमेल काफ़ी फीचर्स से लैस होता है। लेकिन ज़्यादातर लोग इसके बेसिक फीचर्स को ही जानते हैं। और सीमित फीचर्स की जानकारी कई दफा यूजर्स के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। इसलिए आज हम आपको जीमेल के टॉप फाइव फीचर्स से रूबरू करवाएंगे जिससे कि  आप अपने काम को करने में आसानी महसूस करेंगे।

मीयूट फीचर

ऑफिस में इस्तेमाल होने वाले ग्रुप मेल के थ्रेड मैसेज आपको काफ़ी परेशानी देते हैं। काम के दौरान बार-बार आने वाले थ्रेड मैसेज काफी परेशानी खड़ी करते हैं ख़ासकर काम जब घर से हो रहा हो तो। इस परेशानी से बचने के लिए आप एक्टिव ग्रुप को म्यूट कर सकते हैं। इससे थ्रेड के मैसज आर्काइव में पहुंच जाएंगे, जिसे आप अपने खाली समय में चेक कर सकते हैं।

स्नूज़ फीचर

स्नूज़ बटन एक तरह से अलार्म के तरह काम करता है। इससे काम के दौरान समय में बचत होती है। यानी आपके पास कोई ज़रूरी मैसेज आया है और आप उसे इग्नोर नहीं करना चाहते लेकिन आप उस समय उस ज़रूरी मैसेज को काम के कारण पढ़ नहीं सकते। इसके लिए आप एक काम कर सकते हैं कि उस ज़रूरी मैसेज को स्नूज़ करदें और एक तय समय पर उस मेल को पढ़ लें। इससे आपका कोई भी मेल मिस नहीं हो सकता।

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए अपको मैसेज पर क्लिक करना होगा फिर आप एक खास तारीख और समय पर मैसेज को स्नूज़ कर सकते हैं।

ऑटो एडवांस्ड फीचर

इस फीचर से आप गैर ज़रूरी मेल्स को डिलीट कर सकते हैं। इसमें एक मैसेज डिलीट करने के बाद दूसरा मैसेज अपने आप आ जाता है। यानी फिर से बैक कर के इनबॉक्स में नही जाना पड़ता है। इसके लिए सबसे पहले आप सेटिंग ऑप्शन में जाएं, वहां से ऑटो एडवांस ऑप्शन चुनें। इसके बाद टर्न ऑन इनेबल कर दें।

इस फीचर से छुपे मेल्स को ढूंढना काफी आसान

कई बार हम किसी मेल को खोजने में काफी समय बर्बाद कर देते हैं। एडवांस्ड सर्च ऑप्शन को सेलेक्ट करने से इस परेशानी से बचा जा सकता है। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सर्च ऑप्शन के राइट साइड पर क्लिक करना होगा। जहां एक एक्स्ट्रा टैब खुलेगा। टाइम, डेट और की-वर्ड के हिसाब से मेल को सर्च कर सकेंगे।

बड़े साइज़ की फाइल भेजें ऐसे

अक्सर हम जीमेल से बड़ी फाइल ट्रांसफर करने में दिक्कत का सामना करते हैं। और काफी लोग फाइल को Pdfs, Word docs, image को अटैच करके ट्रांसफर करते हैं। जिससे सिर्फ 25एमबी तक ही फाइल ट्रांसफर हो पाती है। लेकिन अगर आप गूगल ड्राइव से फाइल की लिंक को ट्रांसफर करते हैं तो आप 25एमबी से ज़्यादा की फाइल भेज सकते हैं।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER