2 अप्रैल गूगल बंद करेगा इनबॉक्स बाय गूगल सर्विस

सर्च इंजन गूगल ने साल 2014 में शुरू हुए इनबॉक्स बाय गूगल सर्विस को 2 अप्रैल को पूरी तरह से बंद करने जा रही है।

हालांकि गूगल कंपनी ने इस सर्विस को पहले से ही बंद करने का ऐलान कर दिया था लेकिन तारीख नहीं बताई थी। और 2 अप्रैल को ही गूगल प्लस को भी बंद किया जाएगा हाल ही में गूगल कंपनी ने अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ओलो को बंद किया है।

 

 

 

इसे यूज कर रहे हैं यूजर्स को कंपनी ने नोटिफिकेशन के इसे बंद करने के बारे में बताया है साथ ही यह भी बताया कि इस सर्विस के सारे बेहतरीन फीचर्स अब जीमेल ऐप में उपलब्ध है।

कब हुई थी इनबॉक्स बाय गूगल की शुरुआत?

2014 में गूगल ने अपने इनबॉक्स बाय जीमेल सर्विस की शुरुआत की थी, जिसमें की कई सारे एडवांस्ड फीचर्स दिए हुए थे। बढ़ते समय के साथ कंपनी ने इस ऐप के एडवांस और स्टैंडर्ड फीचर्स को जीमेल एप्प पर देना शुरू कर दिया। जिसके कारण इनबॉक्स बाय गूगल को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या लगातार घटने लगी, और शायद यहीं वजह है कि कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला ले लिया है।

कुछ महीने पहले ही कंपनी ने इसके बचे हुए फीचर जो पहले सिर्फ इनबॉक्स में थे उन सारे फीचर्स को जीमेल के स्टैंडर्ड ऐप में देना शुरू कर दिए हैं। हालांकि अब भी कई ऐसे फीचर्स है जो इनबॉक्स बाय गूगल नाम से गूगल के इसी ऐप में ही है जिसको गूगल ने अपने जीमेल ऐप पर उपलब्ध नहीं कराया है।

2018 सितंबर में कंपनी ने एक पोस्ट के माध्यम से यह बताया था कि चार साल में हमने ईमेल को बेहतर करने के बारे में लगातार कोशिश की है और हमने पॉपुलर इन्बॉक्स एक्सपीरिएंस को जीमेल में इंटीग्रेट किया है। अब हम पूरी तरह से जीमेल ऐप को बेहतर बनाने पर फोकस कर रहे हैं और इसलिए इन्बॉक्स को गुडबाय कहना होगा।’

समय-समय पर गूगल अपने उपयोगकर्ताओं के लिए नए नए  अपडेट के साथ सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखता है।

Summary
2 अप्रैल गूगल बंद करेगा इनबॉक्स बाय गूगल सर्विस - Youth Express
Article Name
2 अप्रैल गूगल बंद करेगा इनबॉक्स बाय गूगल सर्विस - Youth Express
Description
सर्च इंजन गूगल ने साल 2014 में शुरू हुए इनबॉक्स बाय गूगल सर्विस को 2 अप्रैल को पूरी तरह से बंद करने जा रही है। 2 अप्रैल को ही गूगल प्लस को भी बंद किया जाएगा
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER