फ़िल्म इंडस्ट्री दुनिया की बड़ी इंडस्ट्रीज़ में शामिल है। इस वजह से कई सवाल हैं जो इससे जुड़े होते हैं। जैसे कि, इस साल किस फ़िल्म ने सबसे ज़्यादा कमाई की? इन फिल्मों में काम करने वाले एक्टर्स कितना कमाते हैं? या फिर किसी एक्टर की एक साल की कमाई कितनी होती है। फिल्मों की दुनिया से और भी कई ऐसे सवाल हैं जिन्हें जानने के लिए हम इच्छुक रहते हैं।
आइए आज हम जानते हैं कि दुनिया का सबसे ज़्यादा कमाई करने वाला एक्टर कौन है और वह एक फिल्म से कितना कमाता है?
साल 2020 की कमाई के हिसाब से देखा जाए तो अमेरिकी यानी हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन ने सबसे ज़्यादा कमाया है। अपको बता दें कि डब्यूडब्यूई में रॉक नाम से मशहूर ड्वेन, आज कल फिल्मों में काम करने में व्यस्त हैं। हाल ही में उनकी फिल्म जुमांजी द नेक्स्ट लेवल भी रिलीज़ हुई है।
फोर्ब्स द्वारा 2020 में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की सूची जारी की है जिसमें ड्वेन जॉनसन अव्वल नंबर पर हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार इनकी एक साल की कमाई 87.5 मिलियन डॉलर है। जिसकी भारतीय रुपए में कीमत 650 करोड़ रुपए होती है। वहीं, अरबों में यह रकम 6 अरब से ज़्यादा हैं। यहां तक कि भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म से भी अधिक है।
अपको बताते चलें कि पिछले साल यानी 2019 में सब से अधिक कमाई ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘वॉर’ घोषित की गई थी। इसने तक़रीबन 475 करोड़ रुपए कमाए थे।
2019 में भी प्रथम स्थान पर
दिलचस्प बता यह है कि, पिछले साल भी ड्वेन पहले नंबर पर थे। बता दें कि इनकी इस साल की कमाई में नेटफ्लिक्स ने मुख्य भूमिका निभाई है यानी नेटफ्लिक्स के जरिए इनकी सबसे अधिक कमाई हो पाई है। सूत्रों के अनुसार इनकी आने वाली फिल्म ‘रेड नोटिस’ के लिए नेटफ्लिक्स ने 23.5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया है। इसके अलावा इनके दो अन्य प्रोजेक्ट्स ‘Armour line’ और ‘Project Rock’ के जरिए भी इनकी अच्छी कमाई हो पाई है।
भारत में कौनसे एक्टर ने सबसे ज्यादा कमाया, जानिए
अब बात करते हैं भारतीय एक्टर्स की। यहां अक्षय कुमार सबसे अधिक कमाई करने वाले एक्टर माने जाते हैं। बता दें कि इनकी तकरीबन 300 करोड़ कमाई है। वह इस लिस्ट में 6वें नंबर पर हैं। वह फिल्मों के अलावा कई तरह के एंडोर्समेंट के ज़रिए भी अपनी कमाई में इज़ाफ़ा करते हैं। वहीं, आने वाले समय में इन्होंने कई फिल्में साइन की हैं।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.