आज हम जानेंगे कच्चे केले की टिकिया के बारे में, कैसे आप व्रत के समय बना सकते है

आज हम जानेंगे कच्चे केले की टिकिया के बारे में, कैसे आप व्रत के समय बना सकते है

आजकल हम देखते है कि जो भी नई जेनरेशन के लोग है वह व्रत तो रहते हे लेकिन उन्हें व्रत के दौरान भी कुछ ना कुछ अच्छा खाने के लिए चाहिए। जहां लोग तमाम प्रकार के व्रत हमेशा रहते है। तो आज हम जानेंगे कि कैसे आप व्रत के दौरान घर पर कच्चे केले की टिकिया बना सकते है। जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। आइये जानते है रेसिपी।

ये चाहिए सामग्री

  1. कच्चे केले 5-6 मध्यम
  2. हरी मिर्च 4
  3. सेंधा नमक 1¼ छोटा चम्मच/ स्वादानुसार
  4. कटा हरा धनिया 2-3 बड़ा चम्मच
  5. घी/ तेल सेकने/तलने के लिए

इस विधि से बनाएं टिकिया

सबसे पहले कच्चे केले को धोकर इसे बीच से दो टुकड़ों में काट लें। अब केले को गलने तक उबालें। आप केले को प्रेशर कुकर में एक सीटी लेकर उबाल सकते हैं। उबले केले को थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें। अब हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छे से धो कर महीन-महीन काट लें। इसके बाद उबले हुए केले को छील लें। अब इसे अच्छे से मसल लें। इसके बाद एक कटोरे में मसले हुए केले, कटी हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, और नमक लें और सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ।

दोनों तरफ लाला होने तक सेके टिक्की

अब इस मिश्रण को 16 बराबर हिस्सों में बाट लें और फिर इसको टिक्की के जैसे आकार दे लें। फिर इसके बाद केले की टिक्की को आप 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ऐसा करने से सेकते समय टिक्की फटती नही हैं। वैसे आप इन टिक्की को सेक सकते हैं या फिर तल भी सकते हैं। सेकने के लिए एक तवा गरम करें और तवे में ज़रा सा घी लगाकर टली को चिकना करें अब टिक्की को दोनों तरफ से लाल होने तक सेक लें।

खास बात

वहीं, टिकिया फ्राय करने के लिए एक पैन में घी/ तेल गरम करें। जब घी गरम हो जाए तो इसमें केले की टिक्की को गरम घी में मध्यम से तेज आँच पर लाल होने तक तल लें। अब तली हुई केले की टिक्की को किचन पेपर पर निकाल लें और इसका भरपूर उठाएँ।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER