बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अब तक बहुत सी फिल्म में दमदार एक्शन में नजर आ चुके है। जहां जॉन अब्राहम ने पहली बार निर्माता दिनेश विजान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म तेहरान के लिए हाथ मिला लिया है। आपको बता दें कि फिल्म तेहरान 26 जनवरी, 2023
यानि गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी।
इन्होंने लिखी है कहानी
बता दें कि विजान के बैनर मैडॉक फिल्म्स ने मंगलवार के दिन दोपहर में अपनी अगली एक्शन-थ्रिलर ‘तेहरान’ की घोषणा आखिरकार कर दी। जो जॉन अभिनीत, अरुण गोपालन द्वारा निर्देशित और रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा द्वारा लिखी गई है।
ये किए है निर्माण
हालांकि, फिल्म तेहरान सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। वहीं, इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, शोभना यादव और संदीप लेजेल के द्वारा किया गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि विजान की मैडॉक फिल्म्स ने अब तक ‘बदलापुर’, ‘स्त्री’, ‘बाला’ और ‘मिमी’ जैसी कुछ यादगार हिट फिल्में दे चुके है।
ये फिल्म लगी है लाइन में
वहीं, जॉन की फिल्म तेहरान के साथ उनकी और भी कई फिल्में लाइन में लगी हुई है। जहां इसी साल एक्टर की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो सकती हैं। जिसमें से अटैक एक विलेन 2 और पठान जैसी फिल्में शामिल है। दरअसल, जॉन अभी तक कई फिल्मों में नजर आ चुके है। जहां उनका अंदाज दमदार एक्शन में नजर आता है। वहीं, अभी पिछले महीने जॉन की फिल्म सत्यमेव जयते 2 आई थी। जहां लोगो ने खूब पसंद किया था। जहां यह फिल्म सिनेमाघर में आएगी कि ओटीटी पर यह तो उस समय ही पता लगेगा।