आईपीएल में आज 27 वां मुकाबला चेन्नई और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार के दिन खेला जाएगा।
आपको बता दें कि आज आईपीएल की 2 सबसे सफल टीम के चेन्नई और मुंबई आमने-सामने होंगी। जहां ये मैच शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं,
दोनों टीमों की बात करें तो इस सीजन में अब तक दोनों के बीच 6-6 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से धोनी की टीम 5 जीत के साथ नंबर 1 पर बनी हुई है।
इस सीजन है चेन्नई का पलड़ा भारी
वहीं, मुंबई इंडियंस की बात करें तो मुंबई 3 जीत के प्वाइंट्स टेबल पर चौथे नंबर पर है। भले ही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक पांच बार खिताब जीता हो, लेकिन इस सीजन में चेन्नई की टीम का पलड़ा ज्यादा भारी दिख रहा है। तो ऐसे में आज होने वाले मैच पर सबकी निगाहें टिकीं रहेंगी और मुकाबला बहुत ही रोमांचक होगा।
दोनों टीम में हो चुके है इतने मुकाबले
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस अब तक आईपीएल के इतिहास में अब तक 30 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से मुंबई ने 18, तो चेन्नई ने 12 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, पिछले साल यूएई में खेले गए 2 मैचों में दोनों टीमों ने बराबरी से 1-1 मैच में जीत हासिल की थी लेकिन 2019 में 4 मैचों में मुंबई ने चेन्नई को करारी शिकस्त दी थी और सभी मैचों में जीत दर्ज की थी। हालांकि, खास यह रही थी कि 2019 का फाइनल मैच चेन्नई मात्र 1 रन से हार गई थी।
दोनों टीमें जीत चुकी है आईपीेएल का खिताब
वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा 5 बार खिताब अपने नाम किया है। जो साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल की चैंपियन बनी थीं। वहीं, एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम दूसरी सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है। आपको बता दें कि चेन्नई ने साल 2010, 2011 और 2018 में 3 बार सीरीज अपने नाम कर चुकी है।
Summary
Article Name
आज आईपीएल के 27 वें मुकाबले में दो सफल टीम चेन्नई और मुंबई इंडियंस में होगा मुकाबला
Description
आईपीएल में आज 27 वां मुकाबला चेन्नई और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार के दिन खेला जाएगा। आपको बता दें कि आज आईपीएल की 2 सबसे सफल टीम के चेन्नई और मुंबई आमने-सामने होंगी।
Author
Sundram Chaurasia
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo