आईपीएल में 26 वां मुकाबला आज शुक्रवार के दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। आपको बता दें कि इस सीजन में अब तक दोनों टीमें 6-6 मैच खेल चुकी हैं। जिसमें बेंगलुरु ने 5 मैच, तो पंजाब ने सिर्फ 2 मैच में जीत दर्ज की है। वहीं, आज होने वाले मैच में अगर विराट सेना जीतती है, तो वह प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर नंबर वन पर स्थान बना लेगी। वहीं, पंजाब किंग्स की बात करें तो वह फिलहाल 6 वें नंबर पर है। तो ऐसे में अगर आज वह ये मैच जीत लेते है, तो वह रन रेट के हिसाब से चौथे या पांचवें नंबर पर अपना स्थान बना सकते है।
दोनों टीमें खेल चुकी है इतने मैच
वहीं, बेंगलुरु और पंजाब की बात करें तो आईपीएल के इतिहास में अब तक 26 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें बैंगलोर ने 12 मैच तो पंजाब ने 14 मैच जीते हैं। हालांकि, इससे पहले 2018 और 2019 में खेले गए चार मैचों में आरसीबी ने जीत दर्ज की थी।
इन्हें दी जा सकती है क्रिस गेल की जगह
आईपीएल 2021 के सीजन की बात करें तो पंजाब के क्रिस गेल का बल्ला अब तक ज्यादा चला नहीं है। जहां उन्होंने 6 मैचों में 119 रन ही बनाए हैं। तो ऐसे में टीम में उनकी जगह ICC टी 20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान को मौका दिया जा सकता है। जहां टी 20 क्रिकेट में उनके नाम 24 मैचों में 1003 रन है। आपको बता दें कि इस साल प्रीति जिंटा की टीम ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
बेंगलुरू के लिये ये रहे है सबसे सफल गेंदबाज
वहीं, बेंगलुरू की बात करें तो हर्षल पटेल इस सीजन में चैलेंजर्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज साबित हो रहे हैं। वह फिलहाल 8.4 की शानदार स्ट्राइक रेट से छह मैचों में 17 विकेट लेकर पर्पल कैप के हकदार बन गए है। जहां आज के इस मैच में पंजाब के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के खिलाफ उन्हें लिया जा सकता है।



