ये तो सब जानते है कि सलमान खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फिल्म सुल्तान में एक साथ काम कर चुकी है। ऐसे में जब अनुष्का शर्मा ने छोड़ी फिल्म तो सलमान खान के होश ही उड़ गए। अब आप सोच रहे होंगे कि सलमान खान का भला अनुष्का शर्मा की फिल्म से क्या लेना देना। बता दे कि सलमान खान का अनुष्का शर्मा के इंकार से लेना देना है। जी हां यही वजह है कि अनुष्का द्वारा फिल्म छोड़ने के बाद सलमान खान को काफी हैरानी हुई है।
अनुष्का शर्मा ने छोड़ी फिल्म तो सलमान को लगा झटका..
दरअसल बात ये है कि सलमान खान की फिल्म राधे में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने का ऑफर अनुष्का शर्मा को मिला था। यहाँ तक कि अनुष्का शर्मा इस फिल्म के लिए मान भी गई थी। मगर फिल्म में एंट्री करते ही उन्होंने फिल्म करने से इंकार कर दिया। हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि अनुष्का शर्मा ने आखिर ऐसा क्यों किया। क्या अनुष्का शर्मा सच में सलमान के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहती या कोई और वजह है। बहरहाल वजह ये है कि अनुष्का शर्मा को एक साथ दो फिल्मों के ऑफर मिले थे। बता दे कि फराह खान की फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में ऋतिक रोशन के साथ अनुष्का शर्मा ने काम करने के लिए हां कर दिया है।
यानि अनुष्का शर्मा वास्तव में सलमान खान की फिल्म राधे में काम करना चाहती थी, लेकिन इस दौरान उन्हें फराह खान की फिल्म की कहानी ज्यादा पसंद आई। तो इस वजह से अनुष्का शर्मा ने छोड़ी फिल्म और सलमान खान की बढ़ गई टेंशन। अब जाहिर सी बात है कि इस फिल्म के मेकर्स अनुष्का के बाद किसी दूसरी लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे है। इस लिस्ट में कटरीना कैफ का नाम सामने आ रहा है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में किस एक्ट्रेस को सलमान खान की हीरोइन बनने का मौका मिलेगा। दोस्तों आप किस एक्ट्रेस को सलमान खान के साथ देखना चाहते है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


