अगर हम बॉलीवुड गानो की बात करे तो पूरी दुनिया ही बॉलीवुड के गानो की दीवानी है। मगर हम आपको कुछ ऐसे गानो से रूबरू करवाना चाहते है, जो है तो पंजाबी, लेकिन बॉलीवुड फिल्मो का हिस्सा बनने के बाद यह गाने हिंदी फिल्मो के ही हो कर रह गए। जी हां वो मशहूर पंजाबी गाने जिनकी धुन पर आज पूरा देश नाचता है और बेझिझक हो कर ठुमके लगाते है। हालांकि ये बात अलग है कि अब ये गाने बॉलीवुड की हिंदी फिल्मो का हिस्सा बन चुके है। तो चलिए अब आपको इन गानो के बारे में विस्तार से बताते है।
वो मशहूर पंजाबी गाने..
1. कुड़ी सैटरडे सैटरडे करदी रहिंदी है.. वैसे आप सब ने यह गाना तो जरूर सुना होगा। तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह गाना हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही मार्किट में आ चुका था। जी हां इस गाने का पंजाबी वर्जन इंदीप बख्शी द्वारा गाया गया है। हालांकि फिल्म में आने के बाद यह गाना काफी मशहूर हो गया।
Deepika Padukone says she won’t work with a man accused under #MeToo
2.नित खैर मंगा सोनीया मैं तेरी दुआ न कोई होर मंगदी.. बता दे कि यह गाना आपने अजय देवगन की फिल्म रेड में जरूर सुना होगा। मगर असल में यह गाना हंसराज हंस जी द्वारा गाया गया है। जी हां इस गाने का ओरिजिनल पंजाबी वर्जन उन्होंने ही गाया था।
3. कोका तेरा कुझ कुझ किहंदा नी कोका.. अब ये गाना तो आपने जरूर सुना होगा। ये गाना आपको खानदानी शफाखाना फिल्म में सुनाई दिया होगा। मगर असल में इसका पंजाबी वर्जन जसबीर जस्सी द्वारा गाया गया है।
4. तू लौंग मैं लाची तेरे पिच्छे आ गुआची.. बता दे कि यह गाना लुका छुपी फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति पर दर्शाया गया है। पर असल में यह पंजाबी फिल्म का ही एक गाना है। इस फिल्म का नाम लौंग लाची है और इस फिल्म में नीरू बाजवा ने काम किया है। वैसे इस गाने के ओरिजिनल सिंगर मन्नत नूर है।
तो ये वो मशहूर पंजाबी गाने है, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मो में आकर न केवल धूम मचा दी पर लोगो को अपनी धुन पर नाचने के लिए मजबूर भी कर दिया।


