बिग बॉस 12 के इस कंटेस्टेंट कि होने वाली है शादी

बॉस

रियालिटी शो बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस नेहा पेंडसे की लाइफ का न्यू चैप्टर शुरु होने जा रहा है। नेहा इस साल 5 जनवरी को बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह से शादी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस की प्री-वेडिंग रस्में शुरु हो चुकी है।

बॉसहाल ही में नेहा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शादी से पहले होने वाली ग्रहमुख पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई तस्वीरों में नेहा ट्रेडिशनल आउटफिट में स्टनिंग दिख रही हैं। शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही है। नेहा का फेस ग्लो कर रहा है।

नेहा की शादी महाराष्ट्रियन वेडिंग होगी। एक्ट्रेस पुणे में परिवार के करीबी लोगों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगी। शादी का फंक्शन 3 दिनों तक चलेगा। मेहंदी, संगीत और शादी के फंक्शन धूमधाम से होगें।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में नेहा ने शादी पर कहा था, मैं इस फेज में काफी खुश हूं। मैं अपने सपनों के राजकुमार से शादी कर रही हूं। मैं नई और शानदार फैमिली में जा रही हूं। नेहा ने आगे कहा, वे खूबसूरत इंसान हैं।

शार्दुल ग्लैमर इंडस्ट्री से नहीं रखते हैं ताल्लुक

बॉसमैं वहां पर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने को लेकर एक्साइटेड हूं। ये मेरी जिंदगी की बेस्ट फीलिंग है। मैं उन लोगों का बेहद शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होनें इस अवसर को खूबसूरत बनाया है। बता दें कि शार्दुल ग्लैमर इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं। पिछले दिनों नेहा ने सोशल मीडिया पर शार्दुल संग सगाई की जानकारी दी थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नेहा ने कैप्टन हाउस से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। नेहा को असली पहचान ‘मैं आई कम इन मैडम’ से मिली थी। नेहा बिग बॉस सीजन 12 में भी नज़र आ चुकी है। हालांकि वो बहुत जल्द ही एलिमिनेट हो चुकी थी। आखिरी बार नेहा शो खतरा खतरा खतरा में एक गेस्ट के तौर पर नज़र आईं थीं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
बिग बॉस 12 के इस कंटेस्टेंट कि होने वाली है शादी - Youth Express
Article Name
बिग बॉस 12 के इस कंटेस्टेंट कि होने वाली है शादी - Youth Express
Description
रियालिटी शो बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस नेहा पेंडसे की लाइफ का न्यू चैप्टर शुरु होने जा रहा है। नेहा इस साल 5 जनवरी को बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह से शादी करने जा रही हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER