हंगामा 2 का पोस्टर रिलीज़, फिल्म में शिल्पा शेट्टी करेंगी सब को कंफ्यूज

हंगामा 2 का पोस्टर रिलीज़

बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी फिल्म हंगामा तो आप सब को याद ही होगी। जी हां वही फिल्म जिसमें सभी कलाकारों ने मिल कर खूब हंगामा मचाया था। बता दे कि अब जल्दी ही इस फिल्म का सीक्वल भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। यहाँ तक कि हंगामा 2 का पोस्टर रिलीज़ भी हो चुका है। हालांकि फर्क सिर्फ इतना है कि इस फिल्म में कुछ नए कलाकार भी दिखाई देंगे। गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने रत्न जैन से हाथ मिला लिया है। ऐसे में अब जल्दी ही इस फिल्म को दर्शकों के सामने लाने की तैयारी की जा रही है। यानि इस साल अगर आप खूब हंसना चाहते है तो इस फिल्म को देखना मत भूलियेगा।

 हंगामा 2 का पोस्टर रिलीज़

हंगामा 2 का पोस्टर रिलीज़.. 

वही जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि प्रियदर्शन ने कई कॉमेडी फ़िल्में जैसे कि गर्म मसाला, हलचल, दे धना धन आदि बनाई है। इसके इलावा अगर हम हंगामा फिल्म की बात करे तो इसका पहला भाग करीब 17 साल पहले रिलीज़ हुआ था। इस बारे में प्रियदर्शन का कहना है कि उन्हें दोबारा रत्न जैन के साथ काम करने में ख़ुशी महसूस हो रही है। वे यक़ीनन दर्शकों के सामने मनोरंजन से भरपूर फिल्म ही पेश करेंगे। इसके साथ ही रत्न जैन का कहना है कि यह फिल्म हर उम्र के लोगों को उनकी सुनहरी यादों में वापिस ले जाएगी। इसलिए वह भी इस फिल्म को बड़े परदे पर वापिस लाने के लिए काफी उत्साहित है।

https://www.instagram.com/p/B6ca3b6hXcT/

https://www.instagram.com/p/B5egsvNhFZi/

बता दे कि इस फिल्म के पहले भाग में अक्षय खन्ना, रिम्मी सेन, परेश रावल और आफ़ताब शिवदेसवानी ने काम किया था। तो वही इस बार परेश रावल के साथ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मिजान जाफरी और दक्षिण की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रणिता सुभाष मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गौरतलब है कि परेश रावल ने इससे पहले मालामाल वीकली, हेरा फेरी और भागम भाग जैसी कई कॉमेडी फिल्मों में प्रियदर्शन के साथ काम किया है। ऐसे में वह दोबारा प्रियदर्शन की फिल्म में नजर आने वाले है। फ़िलहाल हंगामा 2 का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। जिसकी एक झलक आप यहाँ देख सकते है।

Summary
हंगामा 2 का पोस्टर रिलीज़, फिल्म में शिल्पा शेट्टी करेंगी सब को कंफ्यूज Youth Express
Article Name
हंगामा 2 का पोस्टर रिलीज़, फिल्म में शिल्पा शेट्टी करेंगी सब को कंफ्यूज Youth Express
Description
बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमेडी फिल्म हंगामा तो आप सब को याद ही होगी। जी हां वही फिल्म जिसमें सभी कलाकारों ने मिल कर खूब हंगामा मचाया था। बता दे कि अब जल्दी ही इस फिल्म का सीक्वल भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। यहाँ तक कि हंगामा 2 का पोस्टर रिलीज़ भी हो चुका है। हालांकि फर्क सिर्फ इतना है कि इस फिल्म में कुछ नए कलाकार भी दिखाई देंगे। गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने रत्न जैन से हाथ मिला लिया है। ऐसे में अब जल्दी ही इस फिल्म को दर्शकों के सामने लाने की तैयारी की जा रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER