साउथ कि ये अभिनेत्री फिल्मों में आने से पहले, थी योगा इंस्ट्रक्टर

योगा

साउथ कि ये अभिनेत्री जिन्होनें न कभी अभिनय किया था और जिनका ना ही कोई फिल्मी बैकग्राउंड था। वो अभिनेत्री आज साउथ की सबसे ज्याद फीस लेने वाली अभिनेत्री है। हम बात कर रहें है बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी की, जो कभी एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं।

अनुष्का का जन्म 7 नवंबर 1981 को पुट्टूर, मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था।  इनका असली नाम स्वीटी शेट्टी है। अनुष्का ने बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन से ग्रेजुएशन किया है। फिल्मों में आने से पहले अनुष्का मंगलुरु में एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थी। इनकी खूबसूरती और फिटनेस देख के उन्हें एक डायरेक्टर ने फिल्म ऑफर की थी। जिसके बाद अनुष्का ने साउथ कि हर भाषाओं में काम किया। अनुष्का को साउथ इंडियन सिनेमा कि लेडी ऑफ सुपरस्टार भी कहा जाता है। अनुष्का शेट्टी आज भारत की लीडिंग और कमर्सिअल सक्सेसफुल फिल्म अभिनेत्रीयों में से एक है।

फिल्म अरूंधति और रुद्रमाहादेवी जैसी एतिहासिक फिल्मों के बाद अनुष्का को फिल्म बाहुबली में दमदार किरदार के लिए चुना गया। और फिल्म बाहुबली के बाद ही अनुष्का की लोकप्रियता दुनिया भर में और बढ़ गई। इस फिल्म के बाद अनुष्का की डिमांड बॉलीवुड फिल्मों में भी होने लगी। अनुष्का को बॉलीवुड फिल्में भी ऑफर हुई, लेकिन अनुष्का सिर्फ टॉलीवुड में ही काम करना चाहती है।

अनुष्का की आने वाली फिल्म निशब्दम

योगाअनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द ही उनकी फिल्म निशब्दम आने वाली है। इस फिल्म का टीजर उनके जन्मदिन यानी 7 नवंबर को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में अनुष्का के अलावा आर माधवन और शालिनी पाण्डेय मुख्य किरदार में नज़र आएंगे। हेमंत मधुकर द्वारा निर्देशित निशब्दम में अनुष्का एक मूक कलाकार के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में वह एक हत्या की चश्मदीद गवाह बनती हैं, जिस पर फिल्म की कहानी आधारित है।

मुख्य तौर पर इस फिल्म को तमिल और तेलुगू में शूट किया गया है। लेकिन इस फिल्म को हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
साउथ कि ये अभिनेत्री फिल्मों में आने से पहले, थी एक योगा इंस्ट्रक्टर - Youth Express
Article Name
साउथ कि ये अभिनेत्री फिल्मों में आने से पहले, थी एक योगा इंस्ट्रक्टर - Youth Express
Description
साउथ कि ये अभिनेत्री जिन्होनें न कभी अभिनय किया था और जिनका ना ही कोई फिल्मी बैकग्राउंड था। वो अभिनेत्री आज साउथ की सबसे ज्याद फीस लेने वाली अभिनेत्री है। हम बात कर रहें है बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी की, जो कभी एक योग इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं 
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER