आखिरी बार बिग बॉस में दिखाई देंगी देबोलिना भट्टाचार्जी, बेस्ट फ्रेंड रश्मि इस बात पर होगी नाराज

आखिरी बार बिग बॉस में

अगर आप बिग बॉस शो के फैन है, तो यक़ीनन आपने शनिवार और रविवार को वीकेंड का वार तो जरूर होगा। बता दे कि इस बार शनिवार के एपिसोड में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने दर्शकों को एंटरटेन किया था। वही अगर हम रविवार की बात करे तो यह एपिसोड पूरी तरह से सलमान खान के नाम रहा। हालांकि अब आपको सोमवार को भी सलमान खान का जलवा देखने को मिलेगा। मगर यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि सोमवार को देबोलिना भी आखिरी बार बिग बॉस में दिखाई देंगी। जी हां प्रोमो में आपने देखा होगा कि कैसे देबोलिना घर में एंट्री करती है और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ फ़्लर्ट करते हुए नजर आती है।

आखिरी बार बिग बॉस में

आखिरी बार बिग बॉस में दिखाई देंगी देबोलिना.. 

बहरहाल जहाँ एक तरफ सिद्धार्थ शुक्ल के प्रति उनका व्यव्हार काफी अच्छा था। वही दूसरी तरफ वह अपनी बेस्ट फ्रेंड रश्मि देसाई के फैसले को लेकर उन्हें काफी बातें सुनाते हुए नजर आएँगी। अगर खबरों की माने तो देबोलिना घर के सभी सदस्यों को आखिरी गुड बाय कहने के लिए घर में घुसेंगी। इसी दौरान वह सिद्धार्थ शुक्ल की जम कर तारीफ करेंगी और रश्मि देसाई को फटकार लगाएंगी। दरअसल रश्मि देसाई ने सलमान खान और अपने परिवार की बातों को नजरअंदाज करते हुए अरहान खान का साथ दिया। बावजूद इसके कि अरहान खान ने उनसे अपने बच्चे की बात छुपाई थी।

https://www.instagram.com/p/B6kq7e4JotI/

https://www.instagram.com/p/B5r-85YpYBe/

इसी बात को लेकर देबोलिना उन्हें सुनाएंगी। जिसके चलते रश्मि देसाई उनसे नाराज हो जाएँगी। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस बार सोमवार को बिग बॉस के घर में काफी बड़ा धमाल होने वाला है। अब ये धमाल किसके लिए अच्छा साबित होता है और किसके लिए बुरा ये तो आपको एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा। फ़िलहाल तो देबोलिना आखिरी बार बिग बॉस में जाने का फैसला कर चुकी है और ये सब आपको सोमवार के एपिसोड में देखने को मिलेगा। दोस्तों क्या आप बिग बॉस में देबोलिना की एंट्री से खुश है या नहीं, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।

Summary
आखिरी बार बिग बॉस में दिखाई देंगी देबोलिना भट्टाचार्जी, बेस्ट फ्रेंड रश्मि इस बात पर होगी नाराज  Youth Express
Article Name
आखिरी बार बिग बॉस में दिखाई देंगी देबोलिना भट्टाचार्जी, बेस्ट फ्रेंड रश्मि इस बात पर होगी नाराज Youth Express
Description
अगर आप बिग बॉस शो के फैन है, तो यक़ीनन आपने शनिवार और रविवार को वीकेंड का वार तो जरूर होगा। बता दे कि इस बार शनिवार के एपिसोड में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने दर्शकों को एंटरटेन किया था। वही अगर हम रविवार की बात करे तो यह एपिसोड पूरी तरह से सलमान खान के नाम रहा। हालांकि अब आपको सोमवार को भी सलमान खान का जलवा देखने को मिलेगा। मगर यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि सोमवार को देबोलिना भी आखिरी बार बिग बॉस में दिखाई देंगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER