शादी में जमकर ठुमके लगाए मोना सिंह ने, बॉयफ्रेंड के साथ रचाई शादी…

मोना सिंह जो कि छोटे पर्दे की बहुत ही जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने लंबे समय से डेट कर रहे अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली। जिसमें वह बहुत ही इंजॉय करते हुए नज़र आ रही हैं। साथ ही उनकी एक डांस की वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें वह एक पंजाबी गाने पर जमकर ठुमके लगाते नज़र आ रही हैं।

मोना सिंह छोटे पर्दे के साथ ही साथ फेमस होते हुए बॉलीवुड में अपना कदम रखने से ही फेमस हुई हैं। बॉलीवुड की कई सारी बड़ी-बड़ी फिल्मों में उन्होंने बहुत ही अच्छे किरदार निभाए हैं।मोना ने कई वेब सीरीज में भी काम किया है।

नेहा कक्कर की शादी के लिए ढून्ढ लिया गया है उत्तम वर – वीडियो देखें

38 साल की उम्र में मोना ने अपने बहुत सालों से डेट कर रहे अपने बॉयफ्रेंड श्याम गोपालन जो कि दक्षिण भारतीय इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं, उनसे शादी कर ली। इनकी शादी की वीडियोस और फोटोस बहुत ही ज्यादा दिखाई पड़ रही हैं, जो कि सोशल मीडिया पर इन दिनों छाई हुई हैं।

https://www.instagram.com/p/B6mwI1wA-QQ/?igshid=1684vfnsok4lq

मोना और श्याम एक दूसरे को बहुत दिनों से जानते और प्यार करते हैं। इन दोनों ने अपनी शादी की कई सारी रस्मों की फोटोस भी शेयर की है। इससे पहले मोना की मेहंदी, लेडीस संगीत के साथ ही साथ बैचलर पार्टी की भी फोटोस सोशल मीडिया पर देखने को मिली, जिसमें मोना बहुत ही इंजॉय करते हुए नज़र आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B6k7RFjnUR2/?igshid=1b8uoase9mc0w

मोना के करियर की शुरुआत 2003 में उनके सबसे पहले शो “जस्सी जैसी कोई नहींं” से हुई थी, जो कि 3 साल यानी 2003 से 2006 तक चला। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया और उनकी इस शो से एक बड़ी और नई पहचान बनी।

इस क्रिकेटर को पसंद आई अस्पताल की नर्स, नाम जान कर चौंक जायेंगे आप

मोना की शादी में टीवी के कई सारे और भी कलाकार देखने को मिले जिन्होंने भी मोना के साथ बहुत इंजॉय किया। मोना की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें मोना बहुत खुशी से डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। लाल कलर के जोड़े, हरे और सफेद कलर के गले के हार के साथ हाथों में गोल्डन कलीरें पहने एक पंजाबी गाने पर डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। मोना की शादी भी पूरी पंजाबी स्टाइल में ही हुई है।

https://www.instagram.com/p/sxoaK5j_Lv/?igshid=1rezv8g2vum9o

मोना ने एकता कपूर की वेब सीरीज “मिशन ओवर मार्स” में एक वैज्ञानिक (मौसमी घोष) का किरदार निभाया था, जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण की भावना से भरपूर होकर इस किरदार को अपनाया था। यह वेब सीरीज 8 एपिसोड की थी और इसमें मोना ने एक जुझारू महिला का किरदार निभाया है।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER