अगर हम तारक मेहता शो की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि यह शो टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। अब भले ही यह शो कई सालो से चल रहा है, लेकिन यह आज भी लोगो के दिलो पर राज करता है। बता दे कि हाल ही में तारक मेहता शो की एक्ट्रेस की बेबी शॉवर की क्यूट सी तस्वीरें सामने आई है। यानि तारक मेहता शो में काम करने वाली यह एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है। दरअसल हम यहाँ किसी और की नहीं बल्कि रीता रिपोर्टर की बात कर रहे है। जिनका असली नाम प्रिया आहूजा राजदा है। गौरतलब है कि प्रिया ने इस खुशखबरी की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा दी है।
तारक मेहता शो की एक्ट्रेस है प्रेग्नेंट..
वही अगर हम इनके पति की बात करे तो इनके पति का नाम मालव राजदा है। जो गुजराती फिल्मो के प्रसिद्ध डायरेक्टर है। बता दे कि शादी के बाद यह इन दोनों का पहला बच्चा है। शायद यही वजह है कि प्रिया आहूजा अपनी प्रेगनेंसी और बेबी शॉवर की पार्टी को खूब एन्जॉय करती हुई नजर आई। इस दौरान न केवल उनके पति बल्कि तारक मेहता शो के कई कलाकार भी उनके साथ ही दिखे। बहरहाल इस दौरान शो की पुरानी सोनू यानि निधि भानुशाली भी प्रिया आहूजा के साथ उनकी खुशियों में शामिल होने के लिए आई थी।
वैसे अगर हम प्रिया और मालव की पहली मुलाकात की बात करे तो इनकी मुलाकात शो के सेट पर ही हुई थी। जिसके बाद इन दोनों में धीरे धीरे प्यार हो गया और फिर इन दोनों ने शादी करने में जरा भी देर नहीं लगाई। यानि तारक मेहता शो की एक्ट्रेस अब जल्दी ही माँ बन जाएँगी और एक क्यूट से बेबी को जन्म देंगी। ऐसे में हम तो यही उम्मीद करते है कि जिस तरह से तारक मेहता शो ने लोगो को हंसाया है, ठीक वैसे ही प्रिया आहूजा का बच्चा भी एकदम हँसता खेलता और स्वस्थ पैदा हो।



