ये तो सब जानते है कि अब जल्दी ही दीवाली का त्यौहार आने वाला है। हालांकि दीवाली से पहले धनतेरस भी आता है। इस दिन लोग तरह तरह का सामान खरीदते है। जी हां वो सामान जिसका इस्तेमाल दीवाली के दिन या घर में भी किया जा सकता है। वैसे हम आपको बता दे कि धनतेरस के दिन ये चीजें खरीदना काफी शुभ माना जाता है। अब ये चीजें कौन सी है, ये तो आपको पूरी जानकारी पढ़ने के बाद ही पता चलेगा। हो सकता है कि आपने अपनी शॉपिंग लिस्ट में ये सब चीजें शामिल न की हो। तो आज ही इसे पढ़ कर अपनी लिस्ट में ये सब चीजें जरूर शामिल कर लीजियेगा।
धनतेरस के दिन ये चीजें खरीदना माना जाता है शुभ..
1. सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि जब दीवाली का त्यौहार आता है, तब खास तौर पर माँ लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा जरूर की जाती है। इसलिए धनतेरस के दिन आपको लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियां तो जरूर खरीदनी चाहिए।
2. बता दे कि इस दिन चांदी की चीजें और धातु की चीजें खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है। आप चाहे तो इस दिन नए बर्तन भी खरीद सकते है। गौरतलब है कि इस दिन झाड़ू खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है। जी हां इस दिन झाड़ू खरीदने के बाद दीवाली वाले दिन उस झाड़ू की पूजा करे और फिर उसका इस्तेमाल करे। ताकि साल भर बुरी चीजें आपके घर से दूर रहे।
3. बता दे कि इस दिन नमक खरीदना भी अच्छा शगुन माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसके इलावा दीवाली वाले दिन थोड़ा सा नमक लेकर पोंछा लगाने वाले पानी में मिला ले। इससे आपके घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी।
4. बता दे कि धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। जी हां दीवाली वाले दिन इसकी पूजा करके इसे किसी सुरक्षित जगह या तिजोरी में संभाल कर रख दे। तो धनतेरस के दिन ये चीजें खरीदना वास्तव में काफी शुभ माना जाता है।
हालांकि धनतेरस के दिन खरीददारी करने का मतलब ये नहीं कि आप जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च करे। आपकी जितनी समर्थता हो, आप उसी हिसाब से खरीददारी करे, क्यूकि माँ लक्ष्मी अपने भक्तो की भक्ति देखती है, उनके खरीददारी नहीं। तो दोस्तों हम उम्मीद करते है कि इस बार आपका धनतेरस खूब खुशियों से भरा हो।



