पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह जल्द दिखेंगे इस लीग टूर्नामेंट में, सभी को इंतजार है उनके छक्को का

पूर्व क्रिकेटर युवराज

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को आप सब ने बहुत दिनों से मिस किया होगा। उनके ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का पूरा देश दीवाना है। तो आपको बता दें कि जल्द ही आपका इंतजार ख़तम होने वाला है। जी हां, विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह को आगामी अबुधाबी T10 टूर्नमेंट के लिए मराठा अरेबियन्स ने गुरुवार को अपना आइकन खिलाड़ी चुना है। जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद वह इस फ्रैंचाइजी आधारित टूर्नमेंट में दूसरी दफा शिरकत करेंगे।

 

पूर्व क्रिकेटर युवराज

आईसीसी से मिल चुकी है मंजूरी

यह टूर्नमेंट 14 नवंबर से आबूधाबी में शुरू हो रहा है। जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की मंजूरी मिल चुकी है। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम में अहम भूमिका अदा की थी।

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह खेलना चाहते है लीग क्रिकेट

युवराज सिंह 2011 वर्ल्ड कप के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हो गए थे। फिर उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी। युवराज के संन्यास लेने का खास कारण यह भी था कि वह दुनिया भर की लीग में खेलना चाहते थे। बीसीसीआई अभी सक्रिय क्रिकेटर को किसी विदेशी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता इसलिए इस स्टायलिश लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने संन्यास लेने का फैसला किया था। संन्यास के बाद 37 साल के इस खिलाड़ी ने जुलाई-अगस्त में वैश्विक टी20 कनाडा में टोरंटो नैशनल्स की कप्तानी की थी।

मराठा अरेबियंस ने नियुक्त किया अपना कोच

मराठा अरेबियन्स ने हाल में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया था। युवराज ने कहा, ‘इस रोमाचंक नए प्रारूप का हिस्सा होना शानदार है। मैं टीम मराठा अरेबियन्स का प्रतिनिधित्व करके इस लीग में खेलने के लिए तैयार हूं, जिसमें दुनिया के कुछ बड़े खिलाड़ी भी भाग लेंगे।’

वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो पिछले चरण की तरह फ्रैंचाइजी की अगुआई जारी रखेंगे। इस फ्रैंचाइजी ने कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी बरकरार रखा, जिसमें श्रीलंकाई टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान लसिथ मलिंगा के अलावा अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई और नजीबुल्लाह जदरान शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के ‘पावर हिटर’ क्रिस लिन को फ्रैंचाइजी का आइकन खिलाड़ी बनाया गया था।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER