ऑनलाइन वीडियो स्ट्रमिंग का सबसे प्रचलित एप्प नेटफ्लिक्स के यूजर के लिए बुरी खबर है. अगले महीने दिसंबर से कंपनी कई डिवाइसेज पर अपने सपोर्ट को बंद करने का निर्णय लिया है। यह फैसला 1 दिसम्बर से कंपनी लागु करेगी। इससे बंद करने के फलस्वरूप कई डिवाइसेज पर इस लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। तो चलिए आपको बता दे की आखिर क्यों और किस डिवाइस पर Netflix access नहीं कर पाएंगे यूजर।
इन डिवाइस पर Netflix access नहीं कर सकेंगे
नेटफ्लिक्स के इस निर्णय के लिए कहा है कि इन डिवाइसेज पर टेक्नीकल लिमिटेशन्स की वजह से इस OTT प्लेटफॉर्म को एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए यूजर्स को अपने डिवाइसेज अपग्रेड करने (बदलने) होंगे। कंपनी ने कहा है कि यूजर्स किसी अन्य डिवाइस पर अपने अकाउंट को एक्सेस कर सकेंगे। साथ ही कंपनी ने इसके लिए उन डिवाइसेज की लिस्ट भी जारी की है, जिन पर इस पर Netflix access नहीं किया जा सकेगा।
आपको बता दे की नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर से Samsung Smart TV और Roku मीडिया प्लेयर्स पर यूजर्स इस वीडियो स्ट्रीमिंग OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं कर सकेंगे। Roku मीडिया प्लेयर की बात करें तो Roku XR, XD, SD, 2100X, 2050X और 2000C मीडिया प्लेयर्स पर 1 दिंसबर से Netflix नहीं चलेगा।
आखिर क्यों ट्विटर बंद कर सकता है रीट्वीट का विकल्प- जाने
साथ ही Samsung ने अपने आधिकारिक फोरम पर जानकारी दी है कि 2010 और 2011 के स्मार्ट टीवी मॉडल्स जिसमें स्क्रीन साइज और मॉडल नंबर के बाद C या D अक्षर दिए गए हैं उनपर Netflix काम नहीं करेगा। अगर, आप भी अपने स्मार्ट टीवी को चेक करना चाहते हैं तो टीवी के पीछे दिए गए मॉडल कोड या नंबर को देखें।
बता दे की इन मीडिया प्लेयर्स पर टेक्नीकल कॉम्पैटिबिलिटी की वजह से Netflix access नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में अगर आप इन डिवाइसेज में से किसी भी एक डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपग्रेडेड डिवाइसेज को खरीदें या फिर अन्य प्लेटफॉर्म पर Netflix को एक्सेस करें।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर.


