“बिरयानी” एक ऐसा नाम है जिसे सुनने के बाद मुँह से पानी टपकने लगता है. बिरयानी हरदिल अज़ीज ज़ायकेदार व्यंजन है जो अनायास ही अपनी तरफ खींचता है. तो चलिए आज हम बात करने वाले हैं कुछ ऐसी लज़ीज़ नॉनवेज बिरयानी के बारे में जो आपकी भूख को चुटकियों में खत्म कर सकती है। इन चटपटे ज़ायकेदार रेसिपीज की खुशबू किसी को भी दीवाना बना सकती हैं।
मुरादाबादी चिकन बिरयानी
जहां कहीं भी बिरयानी का नाम आता है, वहां मुरादाबादी चिकन बिरयानी का नाम ज़रूर शामिल होता है। बिरयानी की खुशबू हर किसी के मन को प्रसन्न कर देती है। खासकर नवाबों के शहर लखनऊ में, इस व्यंजन का काफ़ी प्रचलन हैं।
घरों से लेकर बड़े बड़े रेस्टोरेंट में इस फूड की महक पाई जाती है।

खासियत
बासमती चावल, चिकन, लेमन जूस, अदरक लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, प्याज़, इलाइची,लौंग, तेज़ पत्ता, जीरा पाउडर,धनिया पाउडर आदि नॉनवेज मसाले बिरयानी के ख़ास मसालों में से एक हैं। कम तेल और नॉनवेज मसालों में लिपटे चावल हर किसी के मुंह में पानी लाने में सफल होते है।
हर शहर की हर गलि में इसकी खुशबू पाई जाती है
शादी, पार्टीज, किटी पार्टी, लंच और डिनर में मुरादाबादी चिकन बिरयानी बेस्ट पकवान माना जाता है। बनाने में आसान और मसालों की भरमार होने के कारण इसकी खासियत बढ़ जाती है।
जानिए पॉपुलर शॉप्स
दिल्ली में दिल पसंद बिरयानी, अल जवाहर, अब्दुल मुरादाबादी, टीपू सुल्तान बिरयानी और लखनऊ में वाहिद बिरयानी, इद्रीस होटल, टुंडे कबाबी जैसी अन्य जगहों की बिरयानी अपने आप में मशहूर हैं।
हैदराबादी बिरयानी
हैदराबाद की प्रसिद्ध हैदराबादी बिरयानी आज देश दुनिया के हर व्यक्ति की पहली पसंद में से एक है। इसके नाम से ही लोगों के मुंह का ज़्याका बदला जाता है। बेहद उम्दा ज़ायेकदर रेसिपीज़ से बनी ‘हैदराबादी बिरयानी’ हर शहर के हर रेस्टोरेंट में बनती है और लोग ख़ुशी ख़ुशी इससे अपना पेट पूजन करते हैं। जितना कि कोई भी स्ट्रीट फूड पॉपुलर है, उतना ही इस बिरयानी का ज़्यादा भी मशहूर है। क्योंकि इसकी खासियत इसकी खुशबू है।

इसकी खुशबू का रहस्य जानिए
चिकन को मसालों और कच्चे पपीते के साथ मिक्स किया जाता है। इसे बनाने के लिए उबलें हुए चावल के साथ चिकन को दम आलू की तरह पकाना होता है। इसे बनाने के लिए 75 मिनट का समय लगता है।
चिकन बिरयानी बनाने के लिए सामाग्री-
- आधा किलो चिकन
- 300 ग्राम चावल
- 150 ग्राम कटा हुआ प्याज
- 100 ग्राम अदरक
- 150 ग्राम देसी घी
- 150 ग्राम दही
- 60 ग्राम अदरक और लहसुन की पेस्ट
- 50 ग्राम कटी हुई पुदीने की पत्तियां
- 50 ग्राम जीरा
- 10 मिली केवडे़ का पानी
- 60 ग्राम कच्चे पपीते का पेस्ट
- 6 ग्राम हरी मिर्च
- 8 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
- 3 ग्राम हल्दी
- 1 ग्राम काली मिर्च
- आधा ग्राम केसर दूध में मिला हुआ
- थोड़ा-सा आटा
- नमक स्वादानुसार
इसे बनाने की विधि
- पहले एक कढ़ाई में घी डाल कर गर्म कर लें और प्याज काट कर उसमे उन्हें भूरा होने तक फ्राई करें।
प्याज को बाहर निकाल कर टिश्यू पेपर पर रख दें। - मटन के टुकड़ों को दही, अदरक-लहसुन, कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, नमक, कच्चा पपीता और सभी मसलों का आधा हिस्सा उस में डाल कर मिक्स करें।
- एक तिहाई फ्राई प्याज, कटा हुआ पुदीना और थोड़ा अदरक डालें।
- इसके बाद इसे 4 से 5 घंटों के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद चावल उबाल लें और बाकि के मसालों को एक कपड़े में बांध कर पोटली बना लें। जिस पानी में चावल उबाल रहें हो इस पोटली को उबलते हुए पानी में नमक डाल कर रख दें।
- इसके बाद पोटली निकाल लें और पानी भी चावलों से अलग कर दें।
- एक कढ़ाई में मसालों के साथ मिक्स करा हुआ चिकन डालें और बाकि बचे हुए फ्राई प्याज उसपर डाल दें। अदरक, जीरा, पुदीने की पत्तियां और हरी मिर्च डाल दें।
- उबले हुए चावल के ऊपर केसर, केवड़े का पानी और दो चम्मच घी उसके ऊपर डाल दें।
- इसके बाद बर्तन को मोटे आटे से कवर कर दें।
- इस बर्तन को तेज आंच पर 5 मिनट के लिए पकाएं और फिर आंच हल्की कर दें।
- इसके बाद इस बर्तन को उठा कर तवे पर रख दें और हल्की आंच पर 40 मिनट तक पकाएं। इसके बाद धनिए की पत्तियां डाल कर दही के साथ इसे सर्व करें।
अन्य दिलचस्प फैक्ट्स को पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.