सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया माध्यमों में शामिल Twitter अगले साल से ट्वीट और रिट्वीट के नियमों को बदलने पर विचार कर रहा है. ट्विटर के वाइस प्रेसिडेंट (डिजाइन ऐंड रिसर्च ) डेंटली डेविस ने कहा कि यूजर के एक्सपीरियंस को अच्छा बनाने के लिए ट्विटर यूजर को ये विकल्प दे सकता है कि उसका ट्वीट Retweet हो सकता है या नहीं. दरअसल यह विचार सोशल मीडिया ट्विटर पर प्रोपगैंडा चलाने के लिए ट्वीट को वायरल किए जाने के खिलाफ शुरू किया जाएगा।
Twitter में किया जाएगा बदलाव
ट्विटर अपने प्लेटफार्म पे बदलाव करने के विचार में है. बता दे की कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट डेंटली डेविस ने 5 नवंबर को एक ट्वीट कर इन संभावित बदलाव की ओर इशारा किया था. डेविस ने ट्वीट कर कहा था कि 2020 में वे कई बदलावों पर गौर करना चाहेंगे, जैसे कि एक यूजर अपने किसी खास ट्वीट को रिट्वीट करने का विकल्प बंद कर दे, एक यूजर अपनी मर्जी से एक कन्वर्सेशन से बाहर हो सके. इसके अलावा एक यूजर को दूसरा यूजर उसकी समहति के बिना मेंशन न कर पाएं।
Twitter का मन्ना है की Retweet का ऑप्शन बंद कर देने से यूजर के पास ज्यादा कंट्रोल होगा। जैसे की उदहारण के तौर पर, मान लिया जाए कि किसी के एक व्यक्ति ट्वीट पर बहुत ज्यादा निगेटिव फीडबैक आ रहा है और वो ट्वीट जरूरत से ज्यादा उससे रिट्वीट किया जा रहा है, तो ऐसे में उस ट्वीट का रिट्वीट ऑप्शन बंद कर उसे और भी वायरल होने से रोका जा सकेगा.
#Twitter may give users the power to decide whether his or her tweets can be retweeted or not, a measure that could help restricting #virality and prevent #harassment.
Photo: IANS pic.twitter.com/SVZwALP8TY
— IANS (@ians_india) November 6, 2019
इस खास वजह से Retweet का ऑप्शन देगी कंपनी
अगर देखा जाये तो आज के समय के सोशल मीडिया एजेंडा Twitter देश और दुनिया की राजनीति में एजेंडा के वार प्रतिवार का हथियार बन गया है. भारत समेत दुनिया के कई देशों में इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल राजनीतिक और धार्मिक हित के लिए किया जा रहा है. इस हालत में ट्विटर अपने यूजर को अपने ट्वीट्स पर ज्यादा नियंत्रण देना चाहता है और इसी लिए Retweet का विकल्प जल्द लाने वाला है, ताकि उसकी मर्जी के बिना उसके ट्वीट को एजेंडे में न घसीटा जा सके.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


