क्या है Netflix का विवाद, क्यों भारत में ट्रेंड कर रहा है #BanNetflixInIndia?

भारत के अंदर अचानक से नेटफ्लिक्स को बैन करने की मांग तेज हो उठी है. ट्विटर पर भी आज  Ban Netflix In India (#BanNetflixInIndia) ट्रेंड कर रहा है. आरोप है की नेटफ्लिक्स पूरी दुनिया में हिन्दू विरोधी कंटेट प्रसारित कर रहा है. शिवसेना के एक कार्यकर्ता द्वारा मुंबई पुलिस से की गयी एक शिकायत में कहा गया है कि नेटफ्लिक्स हिन्दू फोबिया से ग्रसित है. जो अपनी वेब सीरीज के माध्यम से पूरी दुनिया में भारत के साथ ही पूरी दुनिया में हिन्दुओं की छवि खराब कर रहा है. शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत पत्र के साथ नेटफ्लिक्स वेब सीरीज की आपत्तिजनक क्लिप की सीडी भी भेजी गयी है. इस मामले में नेटफ्लिक्स घिरता हुआ नजर आ रहा है. 

क्या है Netflix?

 Netflix से जुड़े इस विवाद के बारे में बताने से पहले हम आपको बताते हैं की नेटफ्लिक्स है क्या?  Netflix अमेरिका स्थित ऑन डिमांड स्ट्रीमिंग वीडियो उपलब्ध करवाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनी है. जो अपनी वेब सीरीज जारी करती है. इसका इस्तेमाल करने के लिए उपयोगकर्ता को उसका सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है और उसके लिए कुछ चार्ज भी देना होता है. जो लोग अपने सुविधा के अनुसार कोई फिल्म , टीवी शो या अन्य तरह की वीडियो अपनी सुविधा के हिसाब से किसी समय पर देखना चाहते हैं, यह सुविधा उन लोगों के लिए अधिक लाभकारी है. वर्तमान में भारत में इस कम्पनी के तीन प्लान चल रहे हैं, बेसिक, स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लान.

भारत के अंदर जब आप नेटफ्लिक्स के लिए अपना प्रोफाइल बनाते हैं तो आपको अपनी वैलिड आइडेंटिटी शो करना जरूरी है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके की उपयोगकर्ता की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है. इसके वीडियो एचडी और अल्ट्रा एचडी फॉर्मेट में मिलते हैं.  

 Netflic

क्या है पूरा विवाद?

मुंबई में शिवसेना के नेता और युवा सेना के आईटी सेल के सदस्य हेड रमेश सोलंकी की ओर से मुंबई पुलिस को शिकायत की गयी है की नेटफ्लिक्स अपनी वीडियो के माध्यम से हिंदुओं की छवि पूरी दुनिया में ख़राब कर रहा है. उसकी वीडियो में हिन्दू विरोधी कंटेंट दिखाया जा रहा है. उन्होंने कहा है की नेटफ्लिक्स की वीडियो से पूरे भारत के साथ ही पूरी दुनिया में हिन्दुओं की छवि की ख़राब करने का प्रयास किया जा रहा है. 

मुंबई पुलिस को सौंपी तीन पेज की शिकायत में रमेश सोलंकी ने कहा है की अनुराग कश्यप द्वारा प्रोड्यूस की गयी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में अहम् ब्रह्मास्मि का गलत संदर्भ में प्रयोग किया गया है. उसमें वेब सीरीज में ये भी दिखाने की कोशिश की गयी है कि दुनिया भर में जितने भी क्राइम हो रहे हैं उसके लिए हिन्दू ही जिम्मेदार हैं. उसके अलावा वेब सीरीज लैलामें  भी हिन्दुओं को साम्प्रदयिक दिखाने के साथ ही मुस्लिम विरोधी और महिला विरोधी के रूप में दिखाया गया है. वेब सीरीज घोउलमें भी ये दिखाने की कोशिश की गयी है की भारत के अंदर मुस्लिमों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है. साथ ही उसमें भारतीय सेना के पैट्रियॉटिक एक्ट को भी गलत तरीके से दर्शाया गया है. 


किस किस के पास भेजी गई शिकायत??

रमेश सोलंकी ने शिकायत पत्र के साथ ही वेब सीरीज के आपत्तिजनक क्लिप्स की एक सीडी भी मुंबई पुलिस को दी है. उसके अलावा शिकायत पत्र और सीडी को उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई पुलिस के आयुक्त संजय बार्बे और मुंबई पुलिस की साइबर सेल के सीनियर इंस्पेक्टर को भेजा है. रमेश सोलंकी हिन्दुओं से जुड़े ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखते हैं जिसकी वजह से वो चर्चाओं में बने रहते हैं. जिस मामले में एक्टर एजाज खान को गिरफ्तार किया गया था उसकी शिकायत भी रमेश सोलंकी द्वारा ही की गयी थी. 

किस आरोप में गिरफ्तार हुए थे एक्टर एजाज खान?

एक्टर एजाज खान पर झारखण्ड में एक मुस्लिम युवक तबरेज अंसारी की चोरी के शक में हुई पिटाई के बाद मौत हो जाने के मामले में एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप था. एजाज खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिचिंग और धार्मिक नारे लगवाने वालों के खिलाफ नहीं बोलेंगे क्योंकि ये उनके खास लोग हैं. उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से मुसलमानो से मोब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील भी की थी. उसके बाद वीडियो के माध्यम से साम्प्रदायिकता फैलाने के आरोप में एजाज खान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गया था.

Image result for ajaz khan

क्या चल रहा है ट्विटर पर?

आज भारत के अंदर ट्विटर पर  Ban Netflix In India ( #BanNetfilxInIndia ) ट्रेंड कर रहा है. बड़ी संख्या में लोग इस हैजटैग के रमेश सोलंकी के शिकायत पत्र की फोटो पोस्ट कर रहे हैं. कई लोग हाथ में पोस्टर लिया हुआ फोटो भी ट्विटर पर पोस्ट कर रहे हैं, जिस पर ‘ Ban Netflix in India who defame Hinduism’ लिखा हुआ है।

 

एक ट्विटर यूजर जागृति पाटिल अपनी पोस्ट में लिखती हैं

अनुराग कश्यप और सेक्रेड गेम्स के निर्माता अपने शो में हिंदू-फ़ोबिक सामग्री को आगे बढ़ाने के लिए विवाद का हिस्सा रहे हैं।ये सभी लोग # हिन्दू को ही निशाना बना रहे हैं..क्यों??

 

ट्विटर यूजर शशिधरा पाई अपने ट्विटर पर लिखतें हैं –

“यह स्वीकार्य नहीं है। नेटफ्लिक्स जानबूझकर गुरु शिष्य परम्परा का अपमान कर रहा है। इस तरह की नैतिकताहीन मीडिया के इतनी बड़ी संख्या में ट्विटर फॉलोअर होना भारतीयों के लिए शर्मनाक है। मैं #BanNetflixInIndia का समर्थन करने के लिए नेटफ्लिक्स को अनफॉलो कर रहा हूं!

 

इस प्रकार लोग किसी न किसी रूप में भारत के अन्दर नेटफ्लिक्स का विरोध कर रहे हैं और उस पर हिन्दू विरोधी कंटेंट निर्मित करने का आरोप लगा रहे हैं.

 

Rajeshwar Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER