जानी-मानी वेब सीरीज द फैमली मैन सीजन 1 लोगो को खूब पसंद आई थी। जहां एक्टर मनोज बाजपेई ने बढ़िया रोल निभाया था। जो वर्ष 2021 में आई थी। वहीं, द फैमली मैन के सीजन 2 भी लोगो को खूब पसंद आया था। जिसे जबरदस्त सफलता मिली थी। आपको बता दें कि इस वेब सीरीज के 2 सीजन में साउथ की अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था।
दर्शको को बेसब्री से इंतजार
जहां उन्हें अपनी नकारात्मक भूमिका के लिए दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। वहीं, अब दर्शको को इसके सीजन 3 का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। जहां दर्शकों को इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। जानकारी के अनुसार इस सीरीज के 3 सीजन की पटकथा पर काम चल रहा है। जो लगभग 3 से 4 महीने में पूरे हो सकते है। जहां इस वेब सीरीज की शुटिंग की बात करें तो यह 2022 के आखिरी में शुरू हो सकती है। ऐसे में इसकी शूटिंग इस वर्ष के अन्त तक शुरू हो सकेगी। जो अगले वर्ष यानि 2023 में रिलीज हो सकती है।
इस दिन रिलीज हुआ था सीजन 2
आपको बता दें कि राज एंड डीके ही फैमिली मैन के सीजन 1 और 2 के मेकर्स हैं। जो अब सीजन 3 भी बनाएंगे। हालांकि, फैमिली मैन का सीजन 2 पिछले साल यानि 4 जून, 2021 को रिलीज हुआ था। दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही सीरीज ने जबरदस्त प्रशंसा प्राप्त की थी। इसलिए इसके तीसरे सीजन का अब लोगो को इंतजार है।
इसकी नहीं है कोई जानकारी
हालांकि, साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु तीसरे सीजन में होंगी या नहीं इस पर अभी कोई जानकारी नहीं है। जहां सीरीज के सीजन 2 में अन्तिम दृश्य में उनके प्लेन को ब्लास्ट होते हुए दिखाया गया था। जहां वह इस ब्लास्ट में वे जीवित बचीं या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। वहीं, निर्माताओं ने दर्शकों की नजरों में समाप्त किया है।