साउथ इंडियन अंदाज में हुई एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी, वायरल हुई तस्वीरें

साउथ इंडियन अंदाज में हुई एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी, वायरल हुई तस्वीरें

अभी कुछ दिन पहले और भी बॉलीवुड अभिनेताओं ने शादी रचाई थी। तो इसी बीच एक खबर यह भी सुनने को आ रही है कि एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार आज 27 जनवरी के दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गए है। आपको बता दें कि यह शादी गोवा में हुई है। जहां दोनों की शादी की तस्वीरें भी खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है।

मौनी ने पहली बार साझा की तस्वीरें

वहीं शादी के दौरान कपल के कुछ खास दोस्त इस शादी में शामिल रहे और कल यानि बुद्धवार के दिन से ही मौनी के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है। जहां ऐसे में मौनी की हल्दी और मेहंदी रस्में की तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि, इसके साथ सोशल मीडिया पर पहली बार मौनी रॉय ने खुद पहली बार अपने होने वाले पति सूरज के साथ फोटो साझा की है। जहां कपल की फोटो देखकर लोगो में खुशी भी है।

साउथ के सूरज नांबियार

दरअसल, मौनी के पति सूरज की बात करें तो यह साउथ के है। जहां यह पूरी शादी साउथ इंडियन तरीके के रचाई गई है। जहां मौनी खुद एक साउथ इंडियन ब्राइड बनकर सुंदर अंदाज में नजर आ रही है। जहां उन्होंने शादी के दौरान साड़ी पहनी है और साथ ही सोने का हार भी पहनी है  और माथे पर जुड़ा लगाया है। वहीं, दूसरी ओर सूरज धोती पहने हुए नजर आ रहे है।

हल्दी रस्म की सामने आई फोटो

हालांकि, मौनी और सूरज की मेंहदी और हल्दी की रस्में में टेलीवीजन जगत के कई सितारे जैसे मंदिरा बेदी, अर्जुन बिजलानी, आशका गोराडिया जैसे लोग पहुंचे। जहां इस दौरान मौनी की हल्दी और मेहंदी रस्में की कुछ तस्वीरें अर्जुन बिजलानी और मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर साझा भी की। वहीं, मौनी रॉय बॉलीवुड की जानी-मीनी अभिनेत्री है, तो वहीं, सूरज एक इनवेस्टमेंट बैंकर है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER