एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘कैट’ में आएंगे नजर

एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'कैट' में आएंगे नजर

नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज ‘कैट’  बहुत जल्द लोगो को देखने को मिलेगी। जहां इस वेब सीरीज में एक्टर रणदीप हुड्डा नजर आने वाले है। दरअसल, इस वेब सीरीज में एक्टर रणदीप हुड्डा एक अंडरकवर जासूस की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। जहां इस सीरीज में पंजाब के भीतरी क्षेत्रों की कहानी को भी दर्शाया गया है। बता दें कि मंगलवार के दिन रणदीप ने अपने इस प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।

जबरदस्त क्राइम थ्रिलर पर आधारित है सीरीज

जहां फोटो साझा करते हुए रणदीप लिखते है कि, जब छिपने का कोई स्थान ना मिले तो आप कहां जाएंगे? CAT की घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। जिसमें ड्रग्स, धोखा और खतरा एक साथ आकर बवाल मचाने वाला हैं। आपको बता दें कि वेब सीरीज ‘कैट’ एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर पर आधारित सीरीज है। जो पंजाब की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। जिसमें यह दिखाया गया है कि एक शख्स, जो ड्रग कारोबारियों, गैंगस्टर्स, पुलिस और सियासत के बीच चल रही साजिश से घिर जाता है।

नेटफिल्कस फरवरी में मचाएगा धमाल, कई नई सीरीज और फिल्में आ रही प्लेटफार्म पर

जल्द इसमें भी दिखेंगे रणदीप

हालांकि, इस शो का रूपिंदर चहल और अनुतेज सिंह के साथ बलविंदर सिंह जनजुआ ने निर्देशन किया है। जहां जनजुआ ने सांड की आंख और मुबारकां जैसी मूवी की भी कहानी को लिखा है। वहीं, इन्हीं सबके बीच इस वेब सीरीज के साथ रणदीप एक और वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में जल्द नजर आएंगे। जिसमें यूपी की कहानी दिखाई गई है। जहां रणदीप इसमें अविनाश मिश्रा नाम के सुपर कॉप का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। बता दें कि इस वेब सीरीज का निर्देशन नीरज पाठक के द्वारा होगा।

खास बात

दरअसल, इस समय ओटीटी प्लेटफार्म पर खूब जमकर वेब सीरीज रिलीज हो रही है। जहां लोग पसंद भी कर रहे है। वहीं, घर पर सुरक्षित रहकर लोग देख भी रहे है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER