कई बार ऐसा होता है कि खाना बनाते समय हमारी लापरवाही के कारण बर्तन जल जाते है। ऐसे में जले हुए बर्तनों को साफ़ करना काफी मुश्किल होता है। वो इसलिए क्यूकि हम उन बर्तनो को जितना भी मर्जी घिस ले, लेकिन उन पर जले के दाग तो रह ही जाते है। बहरहाल आज हम आपको इन बर्तनो को साफ करने के जबरदस्त तरीके बताने वाले है। जिन्हे आजमाने के बाद आपके बर्तन एकदम चमक जायेंगे। तो चलिए अब आपको इन आसान तरीको के बारे में बताते है।
जले हुए बर्तनों को आसानी से करे साफ़..
1. सबसे पहले तरीके के अनुसार जले हुए बर्तन में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दे। इसके साथ ही दो चम्मच निम्बू का रस और दो कप गर्म पानी भी डाल दीजिये। इसके बाद बर्तन को अच्छी तरह से स्टील के स्क्रबर से रगड़ लीजिए। इससे यक़ीनन आपके बर्तन साफ हो जायेंगे।
2. इसके बाद दूसरे तरीके के अनुसार जले हुए बर्तन में नमक और पानी डाल कर करीब चार मिनट तक उबाल ले। इसके बाद बर्तन पर लगे दाग को बर्तन धोने वाले स्क्रबर से साफ़ करे। आप चाहे तो इसे ब्रश से भी साफ कर सकते है। बता दे कि इससे बर्तन पर से जले हुए के निशान एकदम साफ हो जायेंगे।
3. अब अगर हम तीसरे तरीके की बात करे तो इसमें आप टमाटर का रस इस्तेमाल कर सकते है। जी हां जले हुए बर्तन में टमाटर का रस और पानी डाल कर इसे गर्म कर लीजिये। इसके बाद इसे रगड़ कर साफ़ कर लीजिये। इससे भी जले हुए के दाग मिट जायेंगे।
4. इसके इलावा जले हुए बर्तन में प्याज का एक टुकड़ा डाले। इसके साथ ही इस बर्तन में पानी डाल कर उबाल ले। बता दे कि ऐसा करने से जले हुए के निशान कुछ समय बाद खुद बखुद मिट जायेंगे। बहरहाल आज कल त्यौहारों का मौसम चल रहा है। तो ऐसे में जले हुए बर्तनों को साफ करने के ये सभी तरीके आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। दोस्तों आपको ये आसान से तरीके कैसे लगे, ये हमें जरूर बताईयेगा।



