रविवार से शुरू होने जा रही है घर -घर की गॉशिप बिग बॉस सीजन 13, जानिए कौन होंगे कंटेस्टेंट !

Bigg Boss 13

इस रविवार से शुरू होने जा रही है घर -घर की गॉसिप Bigg Boss 13 ,  जो  टेढ़े सेलिब्रिटी , टेढ़े थीम और  टेढ़े कांसेप्ट के साथ आपके सामने आने वाला है | इस साल शुरू हो रहे बिग बॉस में commoners  कांसेप्ट को खत्म कर दिया गया है और आपको सिर्फ सेलिब्रिटी नजर आने वाले हैं |

क्या है कॉमनर्स को शो से दूर रखने की वजह?

इस बार commoners  को हटाने का कारण बताया जा रहा है कि पिछले सीजन में टीआरपी काफी हद तक गिर चुकी थी और वह बिग बॉस के इतिहास में सबसे बुरे सीजन में से एक रहा है | अब यह बात देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस साल का बिग बॉस कुछ कमाल कर पायेगा या फिर से पिछली बार की तरह टीआरपी गिरी ही रहेगी.  हम आपको यह बात भी याद दिलाना चाहेंगे कि अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो ‘केबीसी’ पहले से ही टीआरपी के मामलें में धूम मचा रहा है और उसे टक्कर देना आसान नहीं होगा |

क्या है इस बार के शो का कंसेप्ट?

हर साल के भांति इस साल भी आपको होस्ट के रूप में सलमान खान नजर आने वाले हैं, जिनके कमाल से ही बिग बॉस चलता है और सुनने में यह भी आ रहा है कि कुछ दिन के लिए मालकिन के रूप में अमीषा पटेल बिग बॉस में  दिखने वाली है, जहाँ प्रतिभागी उनकी आज्ञा का पालन करेंगे | सूत्रों के अनुसार इस साल का कांसेप्ट भूतिया VS प्लेयर्स हैं, जहाँ प्लेयर्स को भूतिया टीम के सदस्यों को पहचानना है और भूतिया टीम को उससे से बचना होगा | जिस सदस्य को पहचान लिया जाएगा उसे भूतिया टीम से बाहर कर प्लेयर्स की टीम में शामिल कर लिए जाएगा. वैसे आपको बता दें कि इसके लिए शूटिंग शुरू हो चुकी है और सारे प्रतिभागी कमर कस चुके हैं |

Bigg Boss 13
Photo- chauthiduniya.com

Bigg Boss 13 में कौन होंगे कंटेस्टेंट?

अगर कंटेस्टेंट की बात करे तो आपको Bigg Boss 13 में इस बार साथ निभाना साथियाँ फेम देवोलीना उर्फ़ गोपी बहु , सिद्धार्थ शुक्ला , रश्मि देसाई , कॉमेडियन कृष्णा की बहन आरती सिंह , दलजीत कौर , माहिरा शर्मा , मूगडा गोड्से , कोएना मित्रा , CID फेम दयानन्द शेट्टी ,अश्विनी जैसे सेलिब्रिटी कौल देखने को मिलने वाले है. जबकि पारस छाबर ,अरहान खान  , अन्वेषी जैन के शामिल होने की पुष्टि नहीं हो सकी है . सूत्रों की मानें तो इस बार रश्मि देसाई इस शो में शामिल होने के लिए 1.2 करोड़ की भारी रकम ले रही हैं |

इस शो में क्या होगी सलमान की पावर?

इस बार सलमान खान को भी काफी बड़ा पावर मिलने वाला है. इस बार वह कंटेस्टेंट को अपने मर्ज़ी से शो से निकाल सकते हैं और नॉमिनेट होने से बचा भी सकते हैं | अब  यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस पावर का इस्तेमाल कैसे करते हैं और बिना पक्षपात किये निर्णय कैसे ले पाते हैं?  और हाँ! एक बात और बता दें कि इस बार शो का फाइनल में पहुँचने वालों का नाम सिर्फ 4 हफ्तों में तय हो जायेगा. लेकिन उसके लिए पूरा सीजन लड़ना होगा |

Bigg Boss 13
Photo- ET

क्या है इस साल के शो में बड़ा बदलाव?

इस साल के सीजन में 2 बड़े बदलाव और देखने को मिलने वाले हैं. पहला,  इस साल बिग बॉस का घर लोनावला नहीं मुंबई के फिल्मसिटी में होगा और बताया जा रहा है कि ऐसा सलमान खान के कहने पर किया गया है जिसका आईडिया उन्हें बिग बॉस मराठी के होस्ट महेश मांजरेकर ने दिया है. यह जगह वीकेंड पर आने वाले मेहमानों और सलमान खान की फ़िलहाल चल रही फिल्मों की शूटिंग के लिहाज से भी सुविधाजनक मानी जा रही है. हम अगर इस बार के बड़े बदलाव की बात करें तो विजेता के लिए इस साल की इनामी राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ कर दिया गया है |

 

अब आपका इस शो के बारे में क्या राय है , आप हमें जरूर बतायें…..

Bandhu

Author, Writer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER