रोहित शर्मा की शानदार सेंचुरी, रिकॉर्ड और मयंक अग्रवाल के साथ उनकी साझेदारी ने ind vs southafrica के पहले टेस्ट के पहले दिन भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। भारत ने रोहित शर्मा के (115*) और मयंक अग्रवाल के (84*) की बदौलत बिना विकेट खोए 202 रन बना लिए हैं। मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने कई रेकॉर्ड अपने नाम किए।
रोहित शर्मा बने चौथे बल्लेबाज
चार भारतीय बल्लेबाजों ने बतौर ओपनर अपनी पहली ही पारी में सेंचुरी लगाई है। रोहित से पहले शिखर धवन, केएल राहुल और पृथ्वी साव यह कारनामा कर चुके हैं।
रोहित शर्मा ने बनाया एक और रिकॉर्ड
भारत में खेलते हुए टेस्ट मैच में लगातार छठी पारी में रोहित शर्मा ने 50+ स्कोर बनाया। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने इस पारी में सेंचुरी लगाने से पहले न्यू जीलैंड के खिलाफ 82 और 51* रनों की पारी खेली थी। फिर 2017 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 102*, 65 और 50 रन बनाए थे।
रोहित के अलावा राहुल द्रविड़ इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने यह कीर्तिमान बनाया है।
Day one report from #INDvSA 👇 https://t.co/9Dk7AP1sFY
— ICC (@ICC) October 2, 2019
एक और रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम
रोहित शर्मा का भारत में टेस्ट औसत 98.22 हो गया है। उन्होंने भारत में खेलीं 15 टेस्ट पारियों में 884 रन बनाए हैं। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक वह भारत में चार शतक और पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका यह औसत 10 से ज्यादा पारियां खेलने वाले सभी बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। रोहित सब सर डॉन ब्रैडमैन के बराबर पहुंच गए जिन्होंने 50 पारियों में 98.22 के औसत से 4322 रन बनाए थे।
प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मो. शमी.
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, डीन एल्गर, थ्यूनिस डी ब्रुइन, टेम्बा बावूमा, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), वर्नोन फिलेंडर, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, डेन पीट, कैगिसो रबाडा