आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी जीभ बेहद कीमती है। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि इस लड़की की जीभ की कीमत करीब नौ करोड़ रूपये लगाई गई है। अब आखिर इस लड़की में ऐसी क्या खास बात है और इसकी जीभ की इतनी कीमत क्यों लगाई गई है, ये तो आपको पूरा मामला पढ़ने के बाद ही समझ आएगा। हालांकि इससे पहले आपने मकान, दूकान और बहुत सी चीजों की कीमत लगते हुए देखा होगा। मगर किसी की जीभ की कीमत लगे, ऐसा मामला पहली बार सामने आया है।
इस लड़की की जीभ की कीमत है नौ करोड़..
दरअसल इस लड़की का नाम हायलेइ कर्टिस है। बता दे कि कैडबरी बनाने वाली कंपनी ने कर्टिस की जीभ का एक मिलियन पाउंड का बीमा करवाया है। यानि अगर हम भारतीय भाषा में कहे तो एक मिलियन पाउंड की कीमत करीब नौ करोड़ रूपये है। गौरतलब है कि कर्टिस असल में कैडबरी बनाने वाली कंपनी में चॉक्लेट टेस्टिंग टीम की सदस्य है। इस टीम में करीब तीन सौ लोग काम करते है। जो चॉक्लेट को टेस्ट करने का ही काम करते है। यही वजह है कि कर्टिस के टेस्टबड्स का करीब नौ करोड़ का बीमा करवाया गया है। हालांकि ये बात सुनने में काफी अजीब लग रही होगी, लेकिन ये सच है।
अब जाहिर सी बात है कि हर रोज इतनी चॉक्लेट्स को टेस्ट करना आसान काम तो नहीं है। शायद यही वजह है कि कर्टिस की जीभ को इतना महत्व दिया जा रहा है. अब ये तो सब को मालूम ही है कि कैडबरी कंपनी द्वारा बनाएं जाने वाली चॉक्लेट्स केवल बच्चों को नहीं बल्कि बड़ों को भी बेहद पसंद है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि कैडबरी कंपनी खूब मुनाफ़ा कमा रही है। दोस्तों इस चॉक्लेट कंपनी के बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



