अगर इंसान को इस जीवन का सही मायनों में आनंद लेना है तो उसे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। लेकिन आज कल लोग बजाए अपनी डाइट के ध्यान रखने बस जिम के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन सही मायनों में अपको स्वस्थ्य रहना है तो अपने खान-पान का विशेष ध्यान देना होगा। अब जब हम अपने स्वास्थ्य की बात करते हैं तो उसमें दिल का ख्याल रखना सब से ज़रूरी है।
हमारे जीवन की गाड़ी का मेन चक्का हमारा हृदय होता है। और आज कल दिल के रोग से बचना बहुत ज़रूरी है क्योंकि आए दिन लोग कार्डिएक अरेस्ट के शिकार हो रहे हैं। इस दौरान अनगिनत लोगों की जानें भी इस बीमारी के कारण गई हैं।
वैसे तो अपको हेल्दी हार्ट के लिए कई तरह के व्यंजन बताए जाते हैं। लेकिन हम आज अपको एक विशेष फूड रेसिपी बताएंगे जो अपको खानें में भी ज़ायकेदार लगेगी और सेहत के लिहाज़ से भी फायदेमंद साबित होगी।
अख़रोट
हमारे दिल का ख्याल रखने में अख़रोट काफी हद तक मुफीद होता है। इसमें ओमेगा 3 एएलए (2.5ग्रा/28ग्रा) प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि एक ज़रूरी फैटी एसिड है। साथ ही इसमें प्रोटीन ( 04 ग्रा./28ग्रा.) और फाइबर (2ग्रा./28ग्रा.) भी मौजूद होता है जो ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है।
इसके फ़ायदे
यह हृदय रोग के खतरे को बड़े स्तर पर कम करता है। इससे कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर का लेवल कंट्रोल में रहता है। जो कि हृदय रोग की बड़ी वजह माने जाते हैं। इस वजह से अपने दिल का ख्याल रखना है तो इसे अपने डाइट में ज़रूरी शामिल करें
आप इसके फ़ायदे से तो अच्छे से रूबरू हो गए लेकिन अब हम अपको इससे बनने वाली लज़ीज़ व्यंजन के बारे में बताएंगे जो कि अपको खाने में भी स्वादिष्ट लगेगी साथ ही स्वास्थ्य के साथ भी छेड़ छाड़ नहीं करेगी। खास बात यह भी है कि बिना किसी दिक्कत के इसे घर पर तैयार किया का सकता है।
वॉलनट एनर्जी बॉल
इसकी सामग्री : 2 कप अखरोट और इसके साथ कोटिंग के लिए ¼ कप, एक कप पुराने तरीके के ओट्स (जई), ½ कप खजूर गुठलियां निकाले हुए (करीब 7 खजूर), 3 बड़े चम्मच मैपल सिरप, 2 छोटे चम्मच वैनिला, ¼ छोटे चम्मच नमक।
बनाने का तरीका
एक फूड प्रोसेसर में दो कप अख़रोट, ओट्स, खजूर, मैपल सिरप, वैनिला और नमक। एक से दो मिनट के लिए इसे महीने होने तक ब्लेंड करलें। जिससे कि इसकी लई से छोटे छोटे बॉल्स तैयार किया जा सके। इसके बाद ¼ कप बचे हुए अखरोट को बारीक काट लें और प्लेट में रखें। फिर आटे से 16 बॉल्स बनाएं और हर एक बॉल को कोटिंग के लिए केट हुए अख़रोट में रोल कर लें। अब इन एनर्जी बॉल्स को एक एयर टाईट डब्बे में बंद कर रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर लें।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.