सूजी का हलवा बनाएं इस स्पेशल तरीके से और मास्टर शेफ बन कर जीते सब का दिल

सूजी का हलवा बनाएं

यूँ तो आपने कई बार अपने किचन में सूजी का हलवा बना कर उसका स्वाद चखा होगा, लेकिन आज हम आपको सूजी का हलवा बनाने की खास रेसिपी बताना चाहते है। तो इस खास तरीके से सूजी का हलवा बनाएं और मास्टर शेफ बन कर हर किसी को खुश कर दे। बता दे कि ये हलवा बनाने के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।

सूजी का हलवा बनाएं

सूजी का हलवा बनाएं स्पेशल तरीके से.. 

सामग्री.. सूजी.. एक कप

चीनी और घी.. 1/2 कप, इलायची.. पांच,

काजू और बादाम.. दस बारह पतले टुकड़ों में कटे हुए, किशमिश दो बड़े चम्मच

विधि.. 1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले भारी तली वाली कड़ाही में एक छोटा चम्मच घी डाल कर गर्म करे। फिर जब घी गर्म हो जाएँ तो इसमें काजू, बादाम और किशमिश डाल कर करीब तीस सेकंड के लिए भूने और प्लेट में निकाल ले।

2. इसके बाद कड़ाही में सूजी डाल कर अच्छी तरह चलाएं और भून ले। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखे कि कड़ाही ज्यादा गर्म न हो। बता दे कि जब सूजी अच्छी तरह से भून जाएँ तो इसमें चीनी डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।

3. फिर जब चीनी गलने लगे तब दूध डाल कर अच्छी तरह हिलाएं। यहाँ दूध डालते समय इस बात का ध्यान रखे कि हलवे में गांठें न पड़े। फिर पानी डालने के बाद हलवे में इलायची पीस कर डाल दे।

4. अब आखिर में जब पानी सूख जाएँ तो इसमें भूने हुए काजू, बादाम और किशमिश डाल दे। इसके बाद गैस बंद कर दे और गर्म गर्म सूजी का हलवा सब को सर्व करे। बहरहाल इस मजेदार तरीके से सूजी का हलवा बनाएं और अपने परिवार में मिठास घोले।

दोस्तों आपको यह स्वादिष्ट रेसिपी कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

Summary
सूजी का हलवा बनाएं इस स्पेशल तरीके से और मास्टर शेफ बन कर जीते सब का दिल  Youth Express
Article Name
सूजी का हलवा बनाएं इस स्पेशल तरीके से और मास्टर शेफ बन कर जीते सब का दिल Youth Express
Description
यूँ तो आपने कई बार अपने किचन में सूजी का हलवा बना कर उसका स्वाद चखा होगा, लेकिन आज हम आपको सूजी का हलवा बनाने की खास रेसिपी बताना चाहते है। तो इस खास तरीके से सूजी का हलवा बनाएं और मास्टर शेफ बन कर हर किसी को खुश कर दे
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER