मशहूर एक्ट्रेस और डांसर ZohraSehgal के याद में बनाया Google Doodle

zohra sehgal

Google की खासियत है कि वह हर महत्वपूर्ण दिन या किसी खास व्यक्ति को गूगल डूडल के जरिए याद करता है।  आज का गूगल डूडल भारत की प्रतिष्ठित अभिनेत्री और डांसर Zohra Sehgal के नाम पर समर्पित किया है।जोहरा भारत की ऐसी पहली महिला हैं जिन्होंने अपने कला और हुनर के दम पर विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई और आज Google doodle Zohra Sehgal को याद कर रहा है।

zohra sehgal

Zohra Sehgal को पद्मश्री से किया गया समान्नित

सहगल जी के याद में बना आज का डूडल पार्वती पिल्लई द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें वह डांस करती हुई नज़र आ रही हैं।

जोहरा देश के कुछ उन कलाकारों में से थी जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर काफी पहचान मिली। उनका जन्म 27 अप्रैल 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था। Zohra  ने भारत में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। सहगल के शुरुआती काम में पहली बार फिल्म ‘नीचा नगर’ (नीच शहर’) नोट किया गया था, जो 1946 में आज ही के दिन साल 1946 में Cannes Film Festival में रिलीज हुई थी।  व्यापक रूप से भारतीय सिनेमा की पहली अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सफलता, ‘नीचा नगर’ ने महोत्सव का सर्वोच्च सम्मानPalme d’Or पुरस्कार जीता।’

zohra sehgal Google Doodle

वहीं, Google Doodle  अपने ब्लॉग में ये भी बताया है की, उन्होंने 20 के दशक की शुरुआत में जर्मनी के ड्रेसडेन के एक प्रतिष्ठित बैले स्कूल में पढ़ाई की और बाद में भारतीय नृत्य अग्रणी उदय शंकर के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दौरा किया। भारत लौटने के बाद जोहरा 1945 में Indian People’s Theatre Association के साथ जुड़ी और अभिनय में कई बदलाव किए।

इसके बाद Zohra Sehgal 1962 में लंदन गयी, जहाँ इन्हे इंटर्नशिप स्टेज पर पहचान मिली। उन्होंने ‘Doctor Who’ और 1984 में आई ‘The Jewel in the Crown’ जैसे ब्रिटिश टेलीविजन में काम किया।  जिसके बाद जोहरा को उनकी कला को देखते हुए उन्हें  1998 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसे अलावा उन्हें साल 2001 में कालिदास सम्मान और 2010 में पद्म विभुषण से भी नवाजा गया।

ऐसी ही और भी टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, कैरियर से जुडी  लेटेस्ट खबर Youth Express पर. 

Summary
मशहूर एक्ट्रेस और डांसर Zohra Sehgal  के याद में बनाया Google  Doodle
Article Name
मशहूर एक्ट्रेस और डांसर Zohra Sehgal के याद में बनाया Google Doodle
Description
Zohra Sehgal भारतीय सिनेमा की मशहूर एक ऐसी महिला है जिन्होंने एक्टिंग और डांसिंग से सबका मन मोह लिया। इन्हें पद्मभूषण से भी नवाजा गया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER