खाना डिलेवर करने वाली कंपनी Swiggy अब अपने यूज़र को डेली घर का भी खाना यूज़र्स को परोसेगी | अब घर की रसोई में बनना हुआ खाना भी लोग स्विग्गी के ज़रिये खा सकेंगे | इस कंपनी का पहले से तो अपना एप तो था ही मगर अब कंपनी ने कुछ नया जोड़ा है| स्विग्गी कंपनी ने अपना नया एप्प swiggy daily लांच किया है |इस पर घरेलू रसोइयों द्वारा तैयार किया गया घर का खाना, टिफिन सेवा देने वालों का खाना और संगठित वेंडरों का खाना उपलब्ध होगा। कंपनी ने बयान में कहा कि इस एप पर उपयोक्ताओं को पहले से अपने खाना डिलिवरी का समय तय करने का विकल्प मिलेगा।
कहा शुरू हुआ swiggy daily?
स्विग्गी हर जगह उपयोग किया जाता है मगर अभी यह नया एप हर जगह नहीं आया है| इस सेवा को अभी गुरुग्राम में शुरू किया गया है और आने वाले महीनों में मुंबई एवं बेंगलुरु में भी शुरू किया जाएगा। स्विगी के इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने मील को शेड्यूल कर सकते हैं। उपभोक्ता इसकी रोजाना, साप्ताहिक और मासिक सब्सक्रिप्शन खरीद सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स मील को रोक, बदल व कैंसल भी कर सकते हैं।
कैसा होगा swiggy daily का सब्सक्रिप्शन?
स्विग्गी डेली अभी कुछ ही जगहों पर शुरू किया गया है | आप इसका सब्सक्रिप्शन दैनिक, साप्ताहिक या मासिक तौर पर ले सकेंगे| इस बात पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी श्रीहर्ष मजेती ने कहा कि स्विगी डेली से लोगों तक संगठित वेंडरों, घरेलू रसोइयों का खाना पहुंचाने में मदद मिलेगी और यह लोगों की रोजाना की सस्ते और घर के बने खाने की जरूरत को पूरा करने में सहायक होगा|
इतना सब जानने के बाद आपको लग रहा होगा की खाना कैसा देगा तो आपको हम बता दे की भोजन कैसा मिलेगा यूज़र्स को
किस प्रकार का भोजन मिलेगा ?
swiggy daily एप कंज्यूमर्स को रोजाना बदल बदल कर खाना उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही इसमें यूजर्स को शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के विलापक दिए जा रहे है | फिलहाल तो इस एप में 30 विकल्प मौजूद हैं। स्विगी ने इससे पहले फरवरी में स्विगी स्टोर को गुरुग्राम में लॉन्च किया था। गुरुग्राम में स्विगी स्टोर 3,500 स्टोर से डिलीवरी कर रहे हैं और उन्होंने 200 स्टोर से पार्टनरशिप भी की है।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.


