सर्दियों में फायदेमंद होते है गोंद के लड्डू, इस आसान विधि से घर पर बना कर ले इनका स्वाद

सर्दियों में फायदेमंद होते

यूँ तो ऐसे कई व्यंजन है जो भारत देश में बेहद पसंद किए जाते है। मगर यदि हम गोंद के लड्डूओं की बात करे तो लोग इन्हें सर्दियों के मौसम में खाना ज्यादा पसंद करते है। वो इसलिए क्यूकि यह सर्दियों में फायदेमंद होते है। इसके साथ ही यह काफी पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होते है। बहरहाल अगर आप भी गोंद के लड्डूओं का स्वाद चखना चाहते है। तो यहाँ इसकी आसान सी रेसिपी पढ़िए और इसे घर पर बना कर इसका स्वाद चखे। इसे बनाने के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।

सर्दियों में फायदेमंद होते

सर्दियों में फायदेमंद होते है गोंद के लड्डू.. 

सामग्री.. गेहूं का आटा.. दो कप, घी.. एक कप

मखाना.. एक कप छोटे टुकड़ों में कटा हुआ

खरबूजे के बीज.. दो बड़े चम्मच, चिरौंजी दो बड़े चम्मच, खसखस.. दो बड़े चम्मच

सूखा नारियल और बादाम.. 1/2 कप कटा हुआ

काजू.. 1/4 कप कटा हुआ, गोंद.. सौ ग्राम

अदरक पाउडर.. दो चम्मच, चीनी या बूरा पाउडर.. एक कप

विधि.. 1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाई में एक टेबलस्पून घी डाले। फिर उसमें घी डाल कर गर्म करे। मखाने को भूरा होने तक भूने। फिर भूनने के बाद इन्हे प्लेट में निकाल ले।

2. इसके बाद दोबारा कड़ाई में एक टेबलस्पून घी डाले। इसमें खरबूजे के बीज, चिरौंजी और खसखस डाल कर भूने। इन्हे प्लेट में निकालने के बाद दोबारा घी डाले। फिर नारियल डाल कर उसे भूरा होने तक भूने। बता दे कि नारियल भूनने के बाद इसे प्लेट में निकाल ले।

3. अब दोबारा घी डाल कर काजू और बादाम को भूरा होने तक भूने। फिर इसको भी प्लेट में निकाल ले। अब आपको कड़ाई में दोबारा घी डालना है। इसके साथ ही इसमें गोंद डाल कर उसे तले। जब यह भूरे रंग का हो जाएँ तो इसे निकाल कर मसूल के साथ पीस ले। इसका मोटा सा पाउडर बना कर प्लेट में निकाल ले।

4. इसके बाद कड़ाई में दोबारा घी डाले और साबुत गेहूं का आटा भी डाल दे। इसे धीमी आंच पर अच्छी तरह से भूने। इसके बाद आटे में अदरक पाउडर, बचा हुआ घी और प्लेट्स में रखी सभी सामग्री डाल दे। फिर पीसी हुई चीनी मिला कर अच्छी तरह से हिलाएं और मिक्स करे।

5. बस अब इसी मिश्रण से लड्डू बनाएं। बता दे कि आप एक महीने तक इन लड्डूओं को स्टोर करके रख सकते है। वैसे भी ये लड्डू सर्दियों में फायदेमंद होते है।

Summary
सर्दियों में फायदेमंद होते है गोंद के लड्डू, इस आसान विधि से घर पर बना कर ले इनका स्वाद  Youth Express
Article Name
सर्दियों में फायदेमंद होते है गोंद के लड्डू, इस आसान विधि से घर पर बना कर ले इनका स्वाद Youth Express
Description
यूँ तो ऐसे कई व्यंजन है जो भारत देश में बेहद पसंद किए जाते है। मगर यदि हम गोंद के लड्डूओं की बात करे तो लोग इन्हें सर्दियों के मौसम में खाना ज्यादा पसंद करते है। वो इसलिए क्यूकि यह सर्दियों में फायदेमंद होते है। इसके साथ ही यह काफी पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होते है। बहरहाल अगर आप भी गोंद के लड्डूओं का स्वाद चखना चाहते है। तो यहाँ इसकी आसान सी रेसिपी पढ़िए और इसे घर पर बना कर इसका स्वाद चखे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER