बता दे कि नूतन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक थी। जी हां फिल्मों में उनका अभिनय और उनकी सादगी लोगों को बेहद पसंद थी। हालांकि बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस होने के बावजूद भी उनका बेटा उनकी फ़िल्में देखना पसंद नहीं करता। वैसे हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बॉलीवुड और टीवी एक्टर मोहनीश बहल असल में नूतन के ही बेटे है। वही अगर हम नूतन की बात करे तो उन्हें मिस इंडिया का ख़िताब भी जीत चुकी थी। इसके बाद नूतन ने रजनीश बहल से शादी कर ली थी। गौरतलब है कि नूतन ने बंदिनी, मिलन, मैं तुलसी तेरे आंगन की, मेरी जंग आदि कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।
बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस नूतन की फ़िल्में नहीं देखता उनका बेटा..
अब अगर हम मोहनीश बहल की बात करे तो वह भी काफी प्रसिद्ध एक्टर है। उन्होंने भी बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि हम आपके है कौन, हम साथ साथ है, दूल्हे राजा आदि में काम किया है। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान मोहनीश बहल ने बताया था कि उनकी माँ की जोड़ी देव आनंद, राज कपूर और सुनील दत्त के साथ काफी अच्छी जमती थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह अपनी माँ की फ़िल्में देख कर काफी इमोशनल हो जाते है। जी हां अपनी माँ की फ़िल्में देख कर उनकी आँखों में आंसू आ जाते है।
यही वजह है कि वह अपनी माँ की फ़िल्में देखना पसंद नहीं करते। अब यूँ तो हर बच्चा अपनी माँ से बेहद प्यार करता है। ठीक उसी तरह मोहनीश बहल भी अपनी माँ से बेहद प्यार करते थे। ऐसे में जब उनकी माँ का निधन हुआ, तब वह बेहद दुखी हुए थे। बता दे कि इक्कीस फरवरी 1991 को नूतन का निधन हो गया था। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि नूतन का नाम आज भी बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस में शामिल है।


