देश का जाना-माना इंडिया का त्यौहार कहा जाने वाला आईपीएल 2021 के 14 वें सीजन का आगाज शुक्रवार के दिन शाम 7.30 बजे होगा। आपको बता दें कि इस बार IPL की पूरी सीरीज 9 अप्रैल से 30 मई तक खेली जाएगी। वहीं, IPL में पहले मैच की बात करें तो पहला मैच धांसू टीम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा।
पहली बार और पहला मैच खेल रही है टीम
वहीं, खास बात यह है कि आईपीएल के 14 सीजन में ऐसा पहली बार हो रहा है, कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम पहली बार इस सीजन का पहला मैच खेलने जा रही हैं। क्या कहते हैं, दोनों टीमों के आंकड़े आइए नजर डालते हैं।
खास बात
आपको बता दें कि विराट कोहली की टीम ने आईपीएल में अबतक 3 बार ओपनिंग मैच का सामना कर चुकी हैं, लेकिन निराशा जनक उसे हर बार हार का सामना करना पड़ा। वहीं, रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने अब तक 13 बार सीजन का पहला ओपनिंग मैच खेल चुकी है, लेकिन केवल 4 मैच ही जीत सकी है।
मुंबई और बेंगलुरू के बीच हो चुका है इतना मुकाबला
वहीं, मुंबई और बेंगलुरु के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से मुंबई ने 17 मैच और बेंगलुरु ने 10 मैच में जीत हासिल की हैं। आपको बता दें कि पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दुबई में करीब 2 मैच खेले गए थे। जिसमें से दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीत हासिल की थे। हालांकि, पूरे आईपीएल की सीजन की बात करें तो मुंबई इंडियंस अब तक 203 मैच में से 120 मैच जीती है और 83 मैच हारी है। वहीं, RCB की बात करें तो यह टीम अब तक 196 में से 91 मैच जीती है और 101 मैच हारी है।
ये है मुंबई के प्लेयर्स
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, पीयूष चावला / जयंत यादव, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
ये है बेंगलुरू के प्लेयर्स
देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, मोहम्मद अजहरुद्दीन / रजत पाटीदार, डेनियल क्रिस्टियन, वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।




