अक्सर हम कुछ भी ट्वीट करते हैं तो उसे लोग कॉपी कर अपने अकाउंट से पोस्ट कर देते हैं। जो कि बिलकुल गलत है। ऐसा करने से हमारे लिखे हुए कोई भी लेख का कॉपीराइट छिन जाता है। इस संबंध में ट्विटर ने चिंता जताते हुए अपने ऑफिशियल एकाउंट पर लिखा है कि, ‘आजकल अधिकतर अकाउंट्स में एक ही वाक्य को कॉपी-पेस्ट किया जा रहा है और इस कॉपी पेस्ट के चलन में काफी बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में यूजर्स अपने Tweet की विजिबिलिटी यानि दृश्यता की लिमिट को सेट कर सकते हैं।’
इसके लिए कंपनी ने अपने ब्लॉग में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है जो कि एक ट्विटर यूजर को पता होना ज़रूरी है। ट्विटर ने लिखा है कि, ‘लोग Twitter पर खुद को स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर सकते हैं लेकिन सिर्फ जब तक कि वे हमारे Twitter नियमों और सेवा की शर्तों का उल्लंघन नहीं करते हैं। जब तक आपके Tweet सुरक्षित नहीं होते, ट्विटर पर कोई भी व्यक्ति आपके ट्वीट्स देख सकता है।’ कंपनी का कहना है कि ‘हम किसी व्यक्ति के विचारों या विचारों के आधार पर सामग्री को ब्लॉक, सीमित या हटा नहीं सकते हैं। लेकिन कुछ स्थितियों में, आपके Tweet को हर कोई नहीं देख सकता और इसके लिए आपको कुछ टिप्स पता होने जरूरी हैं।’
निम्नलिखित कुछ ऐसी स्थितियां होंगी जिनमें आपके ट्वीट की विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है। इस लिए आपका उन स्थितियों को जानना ज़रूरी है जिससे कि आपके ट्वीट पर कोई प्रभाव ना पड़ सके। साथ ही कुछ ऐसी ट्रिक्स भी जानें जिससे आपके ट्वीट्स को सिर्फ वही देख सकें जिन्हें आप दिखाना चाहते हैं।
अपमानजनक और अनचाहा व्यवहार पर अकाउंट हो जाएंगे बंद
कंपनी के अनुसार किसी ट्वीट में अपमानजनक और अनचाहा व्यवहार दिखाई देने पर उस ट्वीट की पहुंच को सीमित किया जा सकता है। साथ ही अकाउंट को भी अस्थायी या स्थायी तौर पर बंद किया जा सकता है। जब कंपनी को किसी दुरुपयोग या हेरफेर की सूचना मिलती है तो उस अकाउंट की कार्रवाई की जाएगी।
इन फीचर्स का जानना है ज़रूरी
कंपनी के ब्लॉग में दी गई जानकारी के अनुसार ट्विटर ऐप म्यूट और ब्लॉक जैसे फीचर्स से लैस होगा जिससे कि यूजर्स खुद ही तय करेंगे कि वे क्या देखें और उनकी किससे बातचीत हो। जिन्हें आपने या जिन्होंने आपको म्यूट या ब्लॉक किया है वह आपके ट्वीट्स नहीं देख पाएंगे।
ज़्यादातर ट्वीट्स में दिखाए जाने वाले प्रोडक्ट्स बग्स को अब रोका जा सकेगा। साथ ही कंपनी का कहना है कि ट्वीट की लिमिट से हटकर और नियमों को उल्लघंन करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस वजह से अब से जो भी ट्वीट करें उसे सोच समझ कर करें नहीं तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.